20% तक बढ़ाए गए सर्किल रेट: किसानों में खुशी का माहौल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 9 मई। जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने 20 प्रतिशत तक जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाये जाने की घोषणा कर दी है। जिससे किसानों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद फकर्खाबाद में जिलाधिकारी द्वारा सर्किल रेट की मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण 8 मई 2026 को करते हुये इसको 1 मई 2026 से प्रभावी कर दिया गया है। यह विदित है कि जनपद फर्रुखाबाद में विगत 3 वर्षों से कृषि भूमि दर के मूल्यों में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई है जबकि इस दौरान बाजार मूल्यों में वृद्धि देखी गयी है।

साथ ही साथ मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित निर्माण से विक्रय मूल्यो में बढ़ोत्तरी की पूर्ण संभावना है अतः इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान सर्किल रेट में 10% से 20% तक की सामान्य वृद्धि की गयी है साथ ही कुछ हाल के वर्षों में नगर पंचायतों मैं सम्मिलित हुये ग्रामों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

शासन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियो की रणनीति से किसान नेताओं को बहुत बड़ा झटका लगा है। किसान नेता उन किसानों को भड़का रहे थे जिनकी जमीन लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में जा रही है। किसान नेता किसानों को सर्किल रेट बढ़वाने का आश्वासन देकर भ्रमित कर रहे थे। जिले के सांसद एवं जन्म प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर किसान नेताओं के द्वारा किसानों को भड़काने की मुहिम पर रोक लगा दी है।

error: Content is protected !!