दबंगई: लेखपाल को दी गई मार डालने की धमकी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 22 मई। दबंग ग्रामीण ने लेखपाल को धमकी दी है कि सामने आने पर खोपड़ी खोल देंगे। भाई वित लेखपाल सुभाष चंद्र यादव ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। लेखपाल ने पुलिस को अवगत कराया कि मैं कार्यालय सर्वे नायब तहसीलदार पांचालघाट पर सर्वे लेखपाल के पद पर कार्यरत हूं। अजीत यादव पुत्र रामनाथ व लाल पुत्र राम रईस निवासीगण ग्राम नगला दुर्ग थाना कोतवाली फतेहगढ़ हाल सिविल लाइन मडैया निवासी नगला पूर्ण की ग्राम समाज की भूमिपर अवैध कब्जा किये हैं। मैंने इन लोगों से ग्राम समाज की भूमि खाली करने को कहा था, जिस बात को लेकर उपरोक्त लोग मुझसे खुन्नस मानते हैं।

19 मई को मै अपनी ड्यूटी करके अपने घर बिलग्राम हरदोई चला गया था। उसी दिन समय करीब 9.30 बजे शाम उपरोक्त अजीत यादव व लालू यादव मेरे सिविल लाइन, फतेहगढ़ स्थित किराये के कमरे पर गये। मेरे न मिलने पर अजीत यादव ने अपने मोबाइल नम्बर से मेरे मोबाइल नंबर पर काल की। लालू व अजीत ने मुझको मां बहिन की गंदी गालियां देते कहा कि तू सामने आ जा तेरी खोपड़ी खोल देंगे जिसकी रिकॉर्डिंग मेरे पास है। उसी समय मकान के बाहर इन लोगों को गाली देते हुये मोहल्ले के राहगीर प्रदीप कुमार पुत्र इसेन्द्र ने सुना। उन्होंने टोका कि किसे गालियां दे रहे हो तो उपरोक्त लोगों ने प्रदीप कुमार से कहा कि मैं सुभाष लेखपाल की तलाश में हूँ, अगर मिल गया कि आज साले नहीं छोड़ेंगे।

प्रदीप कुमार के डांटने व समझाने पर उक्त लोग वहाँ से चले गए। लेखपाल ने पुलिस को अवगत कराया कि उक्त लोग गुंडा किस्म के आपराधिक व्यक्ति हैं। जो कई बार ड्यूटी के दौरान बाधा उत्पन्न कर चुके हैं। सर्वे नायब तहसीलदार ने कोतवाली प्रभारी को आदेशित किया कि जांच कर विधिक कार्रवाई करें। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह ने बताया की घटना की एनसीआर दर्ज की गई है। मालूम हो कि पुलिस एनसीआर की जांच नहीं करती है, अदालत के आदेश पर एनसीआर की जांच होती है।

error: Content is protected !!