मनमाने ढंग से नहीं होगा उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण: अजय अनमोल का दावा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 मई। जिले में औद्योगिक गलियारा के नाम पर मनमाने ढंग से 4500 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण जनहित के विरुद्ध है,मनमाने ढंग से किसानों की भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। यह विचार आज अमलैया आसानंद के बाग में एक दर्जन गांव के किसानों की सभा में किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा देश और प्रदेश में पहले से ही लाखों एकड़ जमीन अधिग्रहित पड़ी है जिस पर कोई उद्योग नहीं लगा है। फर्रुखाबाद में 4500 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही बेवजह जनहित के विरुद्ध है जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा खेती को घाटे का धंधा बनाकर साजिश के तहत किसानों की जमीन छीन कर पूंजीपतियों को सौंपने का खेल किसान अच्छी तरह समझ चुके है। किसान 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून की भी समझ रखते है। किसान नेता अजय अमोल ने किसानों को आश्वासन दिया किसानों को डरने की जरूरत नहीं है वह सदैव किसानों के साथ खड़े रहेंगे किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने सरकार की भेद भाव पूर्ण नीति का भी विरोध करते हुए सरकार से अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने व महिलाओं को 3 हजार रुपया मासिक सहायता तथा प्रदेश के युवा बेरोजगारों को 4 हजार रुपया मासिक भत्ता देने की मांग करते हुए जन सत्याग्रह भी शुरू करने का ऐलान किया।

श्री कटियार ने भी अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण का विरोध किया और सरकार की मुफ्त बिजली महिलाओं व बेरोजगारों को धनराशि को उपलब्ध न कराना सरकार की भेद -भाव नीति को उजागर करता है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष आकाश कटियार ने कहा कि वह किसानों के साथ अन्याय शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध है उन्होंने कहा कि एकजुट होकर विरोध किया जाएगा।

राजीव यादव लालू, राजवीर कठेरिया, प्रधान प्रमोंद गंगवार, मदारी गंगवार, मृदुल गंगवार, कृष्णपाल, योगेन्द्र सिंह नवीन चंद्र, डां जनार्दन गंगवार, अवनींद्र देवेश चतुर्वेदी, रामनरेश, विष्णु चंद्र, आर एस गंगवार अंशुल गंगवार, रामौतार यादव, वीर सिंह यादव, भोजराम यादव, महेंद्र सिंह गंगवार सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भगवान सिंह गंगवार तथा संचालन वीके गंगवार ने किया।अगली सभा अमिलैया आशानंद में 14जून को होगी। किसानों ने नारेबाजी करते हुए जन चेतना यात्रा भी निकाली।

error: Content is protected !!