2 सिपाही लाइन हाजिर: 5 के तबादले: 31 गैर जनपद भेजे गए

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 मई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर पांच का तबादला किया है। थाना जहानगंज के सिपाही लायक सिंह एवं थाना कंपिल के सिपाही विपिन भाटी को लाइन हाजिर किया गया। जबकि पुलिस लाइन के सिपाही अरविंद कुमार को सीओ कार्यालय नगर,सिपाही नरेंद्र शर्मा को थाना जहानगंज एवं कम्मिप्यूटर आपरेटर मितुल कुमार को थाना नवाबगंज भेजा गया। सर्विलांस के मुख्य आरक्षी सचेन्द्र सिंह को मॉनीटरिंग सेल एवं कोतवाली फर्रुखाबाद के सिपाही अवधेश को सीओ कायमगंज कार्यालय स्थानांतरित किया गया।

कानपुर पर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चन्दर ने 162 सिपाहियों का गैर जनपदों तबादला किया है। जिनमें फतेहगढ़ के 31 सिपाही शामिल है। सिपाही राजेश कुमार, रीता कुमारी, राजेश कुमार यादव, विजय करन, हरिओम यादव, उदय नारायण, मनोज कुमार, मनोज कुमार रीना यादव राजेश कुमार, अनुज तिवारी, सर्वेश कुमार, दुर्गेश कुमार का तबादला कानपुर देहात किया गया है। सिपाही मोहित सिंह, जयवेंद्र सिंह, कमल सिंह, भदौरिया, सेफ हासमी, रणवीर सिंह, मोहम्मद आरिफ, सुनील कुमार, सुशील कुमार, सुशील कुमार, संदीप कुमार, सूरज सिंह, अनुराग कुमार, जितिन त्रिपाठी, राजेश कुमार को जनपद इटावा स्थानांतरित किया गया। सिपाही विजय कुमार अजीत सिंह, चंद्रकांत यादव को जनपद कन्नौज स्थानांतरित किया गया। सिपाही बऊरी सिंह का तबादला जनपद औरैया के किया गया।

error: Content is protected !!