फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 मई। छेड़खानी से पीड़ित महिला लेखपाल ने साथी लेखपाल दीपक कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहसील कायमगंज क्षेत्र में तैनात महिला लेखपाल ने कोतवाली कायमगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह बर्रा-3 जनता नगर कानपुर नगर की निवासी है। मेरा एक साथी लेखपाल दीपक कुमार पुत्र रामआसरे जो कि झीझक कानपुर देहात का निवासी है। जो मुझको आये दिन परेशान करता है। 1 मई को घटनास्थल पी0एन0 फाउनडेशन में दीपक कुमार ने मेरा हाथ पकड़ लिया और छेड़ छाड़ की।
मै किसी तरह से वहाँ से भागी तब इसने अश्लील इशारे करके बदतमीजी की। आए दिन फोन पर भद्दी- भद्दी गाली गलौज करता है, जब मैंने गाली देने से मना किया तो मुझ को पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। मेरे पिता को फोन करके भद्दी भद्दी गालियाँ दी तथा जान से मारने की धमकी दी। अब थक हार कर परेशान होकर शिकायत करने थाने आई हूं।
