पूर्व सैनिक ने सिर में कई गोली मारी: हालत गंभीर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 मई। सेवानिवृत सैनिक जयद्रथ यादव ने सिर में गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया, उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मेरापुर के ग्राम खलवारा निवासी 60 वर्षीय जयद्रथ यादव आज सायं तीन मंजिलें कमरे में मौजूद थे उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता दो मंजिलें कमरे में थी। जयद्रथ के कमरे में कई फायरों की आवाज सुनकर परिजनों में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल जयद्रथ को डॉक्टर हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई रामकिशोर ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मैं भागकर कमरे में पहुंचा तो वहां भाई जयद्रथ लहूलुहान पड़े थे उनके पास में रिवाल्वर पडी थी।

रामकिशोर ने बताया की आत्महत्या करने के लिए भाई ने रिवाल्वर से सिर में तीन गोली मारी है। मैं पुलिस को बिना सूचना दिए इलाज करने के लिए अस्पताल लाया हूं। उन्होंने बताया कि भाई जिला पंचायत सदस्य व प्रधान रह चुके हैं। उनका बेटा अंजुम इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है बेटी की शादी हो चुकी है। हम तीन भाई साझे में ही रहते हैं एक ही चूल्हे पर खाना बनता है। डाक्टर द्विवेदी ने बताया के सिर में कई गोली मारे जाने के कारण पूर्व सैनिक की हालत गंभीर बनी है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!