फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 मई। थाना कादरी गेट के आवास विकास कॉलोनी निवासी सुबोध शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला को को लालच देकर 48 लाख रूपयों से अधिक की ठगी की गई। सुबोध शुक्ल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मार्च 26 में सोशल मीडिया चला रहा था तभी स्नेहा मित्तल नाम से एक रिक्वेस्ट आयी। उसके बाद उसका मैसेज आया वह मुझे मैसेज के जरिये लगातार बात करती रही और एक दिन उसने बताया कि मैं अपने साथी के साथ क्रिफ्टो करेन्सी में ट्रेड करती हूं, जिसमें इन्वेस्टमेन्ट करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।
उसके बाद उसने मुझे globixvault.com नाम की वेवसाइट का लिंक दिया जिस पर मैंने विजिट किया तो वहां लागिन करने के लिए आया, मैंने उसके रेफरल लिंक से लागिन किया तो उसके कहने पर मैंने शुरूआत में 10 हजार रूपयों की क्रिफ्टो करेंसी खरीदी। उसके बाद उसने मुझे 5000 का लाभ दिखाकर 15000 रूपये वापस मेरे बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद स्नेहा ने अपने मेन्टोर जिसका नाम नितीश कुमार बताया। नितीश कुमार से मेरी बात हुई तो उसने मुझे एक व्हाट्सएप ग्रुप जोकि ETH TRADERS के नाम से था उसमें 05 मेम्बर थे, उसी ग्रुप में नितीश कुमार ट्रेड करवाता था। और ग्रुप मेम्बरर्स दीपक हुड्डा, गौरव मल्होत्रा, स्नेहा व नितीश है।
जिन्होनें मुझसे बारी-बारी से बात की। क्रिफ्टो करेन्सी में इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर कई बार में मुझे अधिक लाभ का प्रलोभन देकर मुझसे 48,40,105 रूपये अलग-अलग बैंक खातों ट्रांसफर करवा लिये। जिसके बाद मैंनें उपरोक्त वेवसाइट को खोला तो उस पर लगभग 1,67,00,000 रूपये प्रदर्शित हो रहे थे। जिसको मैंने अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की कोशिश की तो ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो गया। इसके बारे मैं उपरोक्त व्यक्तियों से बात करने की कोशिश की तो किसी ने मुझसे बात नहीं की तथा अपने मोबाइल नंबरों को बंद कर लिये। तब मुझे एहसास हुआ कि इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर मेरे साथ साइबर ठगी हो गयी है।
