नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले भाई गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) राजेपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात नाबालिक किशोरी के चचेरे भाई ने थाना राजेपुर के ग्राम खाखटमऊ निवासी स्वामी शरन जाटव के पुत्रों शिवकुमार एवं सुनील कुमार के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट भी लगाया। जनपद हरदोई की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने दो भाइयों के साथ 27 मई की रात थाना राजेपुर क्षेत्र के भट्टे पर ईटों की पथाई करने गई थी।

रात के समय आरोपी भाई लड़की को रूपयों का लालच देकर अपने घर ले गए। वहां दोनों भाइयों ने लड़की के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि शातिर भाइयों ने पीड़िता को थाना क्षेत्र के ग्राम खंडौली में उसके रिश्तेदारी में भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ एवं थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। एसपी गिरीश कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सर्विलांस सहित पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी।

error: Content is protected !!