हादसे में युवक की मौत: पकड़ा गया लोडर चालक

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 मई। लोडर की टक्कर से युवक सौरभ शर्मा की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। थाना शमशाबाद के ग्राम सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र सौरभ बाइक से कंपिल कान दर्द की दवा लेने गया था। वह घर जाने के लिए सायं बरझाला मार्ग से गुजर रहा था तभी फर्रुखाबाद की ओर से तेजी से आए लोडर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर लीडर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बेटे की मौत पर बिलखने वाली मां स्नेहलता ने बताया कि सौरभ चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।

error: Content is protected !!