ट्रेन में महिला के जेवरात चोरी: पकड़ी गई संदिग्ध महिला

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 मई। ट्रेन में जेवरात चुराने वाली संदिग्ध महिला को पड़कर पुलिस के हवाले किया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा निवासी रामवीर कुशवाह की पत्नी प्रमिला कुशवाहा छोटी बेटी व परिवार की महिलाओं के साथ तेरहवीं भोज में शामिल होने जसोदा जा रही थी। प्रमिला आज सुबह 10 बजे याकूगंज रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई। इस दौरान प्रमिला के बैग से बिछुआ एवं बाजूबंद चुरा लिये गये। प्रमिला व उसके साथ महिलाओं ने संदेह के आधार पर सीट पर बैठी महिला को पकड़ लिया। प्रमिला पकड़ी गई महिला को लेकर कोतवाली फतेहगढ़ पहुंची तो वहां की पुलिस ने रेलवे का मामला बताकर कार्रवाई करने से मना कर दिया।

तब प्रमिला ने फोन कर बेटे मानिक को बुलाया। मानिक महिला को बीच में तथा मां को पीछे बिठाकर थाना कादरी गेट जा रहा था। जब वह गुप्ता पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था तभी पकड़ी गई महिला बाइक से कूद कर भागने लगी। प्रमिला ने बेटे के सहयोग से महिला को पकड़ लिया, तब मानिक ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया पुलिस महिला को लेकर थाना कादरी गेट पहुंची। महिला के पास मिले आधार कार्ड से पता चला की महिला ललिता देवी जनपद शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के ग्राम नगरिया बुजुर्ग निवासी रुस्तम की 36 वर्षीय पत्नी है। ललिता ने पुलिस को बताया कि गलतफहमी के कारण उसे पकड़ा गया है उसने चोरी नहीं की है। पीड़ित प्रमिला देवी ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि चोरी गए जेबरातों की कीमत 75 हजार है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!