विधायक मेजर ने यात्री प्रतीक्षालय एवं वाटर कूलरों किया लोकार्पण

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 मई। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के द्वारा यात्रियों के बैठने एवं मरीजों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की है। विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के द्वारा विधायक निधि से जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के निकट यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने विधायक निधि से पीएम हाउस परिसर एवं सीएमओ कार्यालय के बाहर वाटर कूलर भी लगवाए हैं। विधायक श्री द्विवेदी ने आज दोपहर बाद यात्री प्रतीक्षालय एवं वाटर कूलरों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया है। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर अविनेंद्र कुमार, भाजपा नेत्री रमिला राठौर, अमन गुप्ता, अभय दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!