फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 31 मई। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पांचाल घाट स्थित स्वर्गधाम के लिए जिले की नंबर वन सड़क बनवाने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपनी विधायक निधि से निर्माणाधीन पांचाल घाट पर कैंट रोड से स्वर्गधाम तक सीसी रोड निर्माण एवं नाला निर्माण का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य का अवलोकन कर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निर्माणाधीन सीसी रोड की लंबाई 260 मीटर चौड़ाई 6 मीटर तथा लागत करीब 50 लाख रुपए है। श्री द्विवेदी ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। श्री द्विवेदी ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ नाला एवं रोशनी के लिए सोलर लाइटें लगाई जाये।
श्री द्विवेदी ने कहा कि यह रोड जिले की टॉप रोड होनी चाहिए रोड की दोनों साइड सफेद पट्टी एवं बीच में लाल जलने वाली जलने व बुझने वाली लाइटे लगाई जाएगी। नालों को ढका जाएगा जिससे रूट की अधिक चौड़ाई का लाभ उठाया जा सके। बेहतरीन सड़क बन जाने पर स्वर्गधाम आने जाने वालों लोगों को असुविधा नहीं होगी। मालूम हो कि इससे पूर्व ही सदर विधायक के प्रयास का प्रयास से इस सड़क का चौडीकारण कराया गया था।
