फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) विधूना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक विनय शाक्य की पुत्री रिया शाक्य पहली बार संकिसा महोत्सव में शामिल हुई। कुमारी रिया करीब 2 दर्जन समर्थकों के साथ संकिसा महोत्सव पहुंची। भाजपा विधायक सुशील शाक्य महोत्सव के मंच से वापस जा रहे थे उसी समय रिया शाक्य ने सुशील शाक्य से भेंट की। विधायक सुशील शाक्य एवं रिया शाक्य ने गेस्ट हाउस में बैठकर वार्ता की।
रिया शाक्य ने अपने करीब दो दर्जन समर्थकों का विधायक सुशील शाक्य से परिचय करवाया। प्रिया ने बुद्ध महोत्सव के मंच पर भाजपा नेत्री सरिता शाक्य आदि से परिचय किया। रिया ने महासमता बुद्ध विहार पहुंचे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत से वार्ता की। भिक्षु चेतसिक बोधि ने सांसद विधायक एवं रिया को भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करवाई।
रिया शाक्य के साथ उमरैन के प्रदीप शाक्य जमुना प्रसाद शाक्य समायन के डॉ सोब सिंह शाक्य शिशुपाल शाक्य एरवा कटरा के जिला मंत्री अनिल शाक्य एरवा कटरा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रवद्री शाक्य आदि समर्थक मौजूद रहे। कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक की प्रतिनिधि रियासत ने एफबीडी न्यूज को बताया कि मैं पहली भगवान बुद्ध के अवतरण स्थल पर आई हूं।
बुद्ध विहारों में भगवान बुद्ध के दर्शन कार धन्य हो गई हूं। अब मैं प्रति वर्ष संकिसा महोत्सव में आने का प्रयास करूंगी।