दुकानदार की हत्या: करीबियों पर संदेह

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 13 जून) मेरापुर थाना क्षेत्र में बीती रात दुकानदार विनोद कुमार उर्फ शिवमोहन दीक्षित की हत्या कर शव उनके दरवाजे के बाहर डाले जाने से सनसनी फैल गई। 55 वर्षीय शिव मोहन ग्राम ढर्रा शादीनगर निवासी थे उनका शव आज सुबह घर के बाहर करौंदे के पेड़ के निकट पड़ा देखकर बेटे मृदुल ने चीखने लगा। परिजनों सहित गांव वालों की भीड़ लग गई। शिव मोहन की घर पर परचून की दुकान है वह नशा करने के आदी बताए गए। वह नशा करने के कारण आए दिन घर में मारपीट कर हंगामा मचाते थे बताया जाता है की शिव मोहन बीती शाम गांव के ही दो लोगों के साथ मेरापुर शराब ठेके पर गए थे।

शराब की दावत उडा कर चले गए उसी दौरान शिव मोहन की नशे में मारपीट हुई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव पांडे ने मामले की जांच पड़ताल की, फोरेंसिक टीम ने घटना के साथ जुटाये। पूर्व प्रधान हरिमोहन दीक्षित ने पुलिस को बताया कि भाई शिव मोहन की हत्या करने के बाद उनके शव को घर के बाहर डाला गया है। ग्रामीणों में चर्चा है की शिव मोहन की हरकतों के कारण करीबी लोगों ने ही उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से जब से शिव मोहन की मौत हो गई तो उनके शव को बाहर फेंका गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

error: Content is protected !!