एसपी ने कर दी चौकी इंचार्जो की तैनाती

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 जून। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रिक्त चौकियों में प्रभारी चौकी इंचार्जो की तैनाती कर दी है। सभी तैनाती पुलिस लाइन से की गई है। उप निरीक्षक संतोष कुमार की पल्ला प्रभारी चौकी पद पर तैनाती की गई है जबकि उप निरीक्षक शेखर सैनी को अचरा चौकी प्रभारी पद पर भेजा गया।

5 चौकियां खाली

उपनिरीक्षक सुनील कुमार गोयल की राजपूताना प्रभारी चौकी पद पर नियुक्ति की गई, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को खुदागंज चौकी का प्रभारी बनाया गया। जबकि उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को मंडी चौकी कायमगंज का प्रभारी नियुक्त किया गया।
अभी तक अति महत्वपूर्ण पुलिस चौकी घुमना, पांचाल घाट, सरह, बीबीगंज, संकिसा ताजपुर, आईटीआई चौकियां खाली है। उम्मीद है दो चार दिनों में इन पर भी पोस्टिंग हो जाएगी।

error: Content is protected !!