आंगनबाड़ी बच्चों को मिलगी हलुआ दलिया खिचड़ी: न्यू रेसिपी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 16 जून। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग फर्रुखाबाद में न्यू रेसिपी आधारित पोषाहार के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में- छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों में अब शिशु अमृत, शिशु आहार और बाल पुष्टिकर, आरोग्य पोषण, बाल संजीवनी दिया जाएगा। जबकि अभी तक दाल, दलिया और रिफाइंड मिलता था। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत 1752 आंगनबाड़ी केन्द्र चल रहे हैं। इनमें लगभग एक लाख 47 हजार 956 लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 9303 गर्भवती व 10299 धात्री, छह माह से तीन साल तक 72 हजार अस्सी व तीन साल से छह साल तक 54 हजार सात सौ 64 बच्चे हैं। वहीं 586 अति कुपोषित बच्चे भी शामिल हैं।

छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को शिशु अमृत व आहार (आटा, बेसन का हलवा), तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को बाल पुष्टिकर मीठा और नमकीन (दलिया मूंग सोया खिचड़ी) दिया जाएगा। कुपोषित की श्रेणी वाली छह माह से लेकर एक वर्ष तक के बच्चों क आरोग्य पोषण (ऊर्जायुक्त हलवा) मिलेगा। एक वर्ष से तीन साल के बच्चों को बाल संजीवनी तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्च को सक्षम पोषण मीठा और सक्षम पोषण नमकीन दलिया दिया जाएगा। धात्रियों और गर्भवती महिलाओं को मीठा और नमकीन संपूर्ण मातृ आहार मिलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए नह रेसिपी जारी की गयी है।

इसमें 10 तरीके के खाद्य पदार्थ हैं। जोकि लाभार्थियों द्वारा निर्देशानुसार तैयार किया जायेगा। जनपन की बाल विकास परियोजना बढपुर में लगभग 145 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नैफेड द्वारा आपूर्ति कर दी गयी है। नई रेसिप् (पुष्टाहार) का वितरण चेहरा प्रमाणीकरण प्रणाली के माध्यम से ही किये जाने का निर्देश है। इससे केवल पात्र लाभार्थियों को ह लाभान्वित किया जाना संभव हो सकेगा। 1 बच्चे (06 माह में 01 वर्ष) आटा बेसन हलवा, (मीठा) शिशु अमृत 2 बच्चे (01 वर्ष में 03 वर्ष) आटा बेसन हलवा, (मीठा) शिशु अमृत 3 बच्चे (03 वर्ष में 06 वर्ष) आटा बेसन बर्फी (मीठा) दलिया मूंग सोया खिचड़ी (नमकीन) बाल पुष्टिकर 4 गर्भवती एवं धात्री महिला आटा बेसन बर्फी (मीठा) संपूर्ण मातृ आहार 5 बच्चे (06 माह में 01 वर्ष) दलिया मूंग सोया खिचड़ी (नमकीन)।

आरोग्य पोषण 6 बच्चे (01 वर्ष में 03 वर्ष) ऊर्जा युक्त हलवा (मीठा) बाल संजीवनी 7 बच्चे (03 वर्ष में 06 वर्ष) ऊर्जा युक्त हलवा (मीठा) आटा बेसन बर्फी (मीठा) सक्षम पोषण दलिया मूंग सोया खिचड़ी (नमकीन)। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को दी है।

error: Content is protected !!