फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 जून। नगर में आढ़ती के यहां सीजीएसटी का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। सीजीएसटी की टीम आज शाम नगर के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी वृंदावन मिश्रा के आवास पर पहुंची। करीब आधा दर्जन टीम के सदस्यों ने वृंदावन मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा के रिकॉर्ड खंगाले। बताया गया कि शिवम मिश्रा की सातनपुर मंडी में आलू की आढ़त है उनके खाते में कर की चोरी की गहराई से जांच पड़ताल की की गई। सेल टैक्स के अधिवक्ता रामजी वाजपेई वृंदावन मिश्रा के घर के अंदर चले गए।
टीम के सदस्यों ने बाहरी व्यक्ति को देखकर बाहर जाने के लिए कहा। टीम के सदस्य शिवांश बाजपेई अधिवक्ता राम जी वाजपेई को समझा कर घर से बाहर लाये। इसी दौरान रामजी बाजपेई की टीम के सदस्य शिवांश बाजपेई से कहासुनी हुई। शिवांश बाजपेई जांच को गोपनीय बताकर अधिवक्ता को दूर रखना चाहते थे जबकि रामजी बाजपेई कह रहे थे कि अधिवक्ता को जानकारी देनी चाहिए। चर्चा है कि शिवम ने कहीं एडवरटाइजिंग एजेंसी खोली है जिसमें घर का पता दर्शाया गया है। इसी मामले में कर चोरी की जांच की जा रही है। शिवांग वाजपेई ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि सीजीएसटी की टीम कानपुर से आई है अभी जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। शिवम के घर के बाहर मोहल्ले वालों एवं मीडिया कर्मियों की देर रात तक भीड़ लगी रही।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)
