फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 जून। चौकी इंचार्ज को वाहन चेकिंग के दौरान आरएसएस कार्यकर्ता की बाइक चेक करना काफी महंगा पड़ा है। एसपी ने चौकी इंचार्ज एवं तीन सिपाहियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। रोडवेज चौकी इंचार्ज कपिल कुशवाहा बीती शाम करीब 6.30 बजे चौकी के सामने ही वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सिपाही अनुज कुमार एवं रिक्रूट आरक्षी अजय सिंह व विक्रम सिंह मौजूद थे। उसी दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट जाने वाले व्यक्ति को रोक लिया और हेलमेट न लगाने के बारे में पूंछा। तभी उस व्यक्ति ने रुतबा जमाते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे रोकने की।
यह कहकर उस प्रभावशाली व्यक्ति ने वहां खड़े सिपाहियों के साथ बदसलूकी कर लाइन हाजिर करवाने की चेतावनी दी। इंचार्ज ने चौकी में बैठकर बात करने को कहा चौकी में बैठकर बात करने को कहा लेकिन वह चौकी में बैठने को राजी नहीं हुए। तभी चौकी इंचार्ज ने कब्जे में ली गई बाइक को थाने भिजवा दिया। पुलिस को बाइक की डिटेल निकालने पर पता चला कि मोटरसाइकिल आरएसएस के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरएसएस के कार्यकर्ता ने पुलिस की वाहन चेकिंग को अपने अपमान से जोड़ लिया उसने संघ के आला अधिकारी से शिकायत कर पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को प्रतिष्ठा का प्रश्न बताया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चौकी इंचार्ज कपिल कुशवाहा सिपाही अनुज कुमार एवं रिक्रूट आरक्षी अजय सिंह व विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी कहने लगे कि अब उन्हें वाहन चेकिंग करने पर भी दंडित किया जा सकता है। बताया गया कि यह घटना आरएसएस के जिला प्रचारक मानवेंद्र के साथ हुई है। जिला पचरा मानवेंद्र सिंह ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी की, उनकी बाइक थाने में खड़ी है वह अभी नहीं लाए हैं ले आएंगे। उन्होंने बताया कि वाहन का चालन नहीं किया गया। एसपी से शिकायत के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया बल्कि कहा कि यह पुलिस विभाग का मामला है।

