माफिया पप्पू चौबे के शस्त्रों की जांच की मांग: इंस्पेक्टर पर गैंगस्टर की मदद का आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 जून। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी गंगा शरण सक्सेना के पुत्र सतेन्द्र ने डीआईजी से माफिया पप्पू चौबे के लाइसेंसी शस्त्रों की जांच कराए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पर माफिया की मदद करने का आरोप लगाया गया। सतेन्द्र ने शिकायती पत्र भेज कर कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया है कि मेरी मां शकुन्तला देवी के द्वारा आईजीआरएस पर अपने पुत्र को राज्य स्तरीय भूमाफिया अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के सहयोगी फर्जी असलाह के फर्जी लाइसेन्स बनवाने के संबंध मे एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमे इस भूमाफिया गैंगस्टर से शकुन्तला देवी को पुत्र को जान का खतरा है।

प्रार्थी की किसी भी समय हत्या करा सकते है। इसके संबंध मे मोहम्मदाबाद थाने के तात्कालीन थाना प्रभारी विनोद शुक्ला द्वारा जाँच मे आख्या दी गयी। जाँच के नाम पर खाना पूर्ति करके इन माफिया लोगों को सहयोग प्रदान किया गया। जांच आख्या मे प्रभारी के द्वारा अवगत कराया गया कि धर्मेन्द्र चतुर्वेदी पुत्र रामबालक चतुर्वेदी ग्राम अलावलपुर थाना मोहम्मादाबाद का रहने वाला है जो सिकंदराराऊ जिला हाथरस मे किसी फार्म हाउस पर नौकरी करता था। पिस्टल लाइसेन्स संख्या 10912/2002, पिस्टल 32 बोर 15.07.2002 को जिलाधिकारी हाथरस से उपरोक्त पते पन्त चौराहा हाथरस रोड सिंकदराराऊ जनपद हाथरस पर जारी किया गया है। थाना प्रभारी के द्वारा लाइसेन्स से संबंधित आईडी पहचान पत्र आधार अन्य पहचान संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा लेकिन मास्टर माइंड धर्मेन्द्र चतुर्वेदी हाथरस के पते पर कोई भी दस्तावेज नही दे सका।

थाना प्रभारी के द्वारा धर्मेन्द्र चतुर्वेदी से जानकारी लेनी चाहिए थी कि जितने भी फर्जी लाइसेन्स तुम्हारे द्वारा बनवाए गये हैं क्या सभी हाथरस मे रहकर नौकरी करते थे? धर्मेन्द्र चतुर्वेदी के द्वारा पिस्टल नंबर 30881 को क्रय करना तो बताया गया। बाद मे उसको विक्रय करना दिखा दिया गया। उपरोक्त पिस्टल को कहां से क्रय किया गया और कहां विक्रय किया गया? कई तथ्यों को धर्मेन्द्र चतुर्वेदी के द्वारा छुपाया गया है इनका उजागर होना बहुत जरुरी है। विक्रय करने के बाद पिस्टल संख्या 35636001063389201 दिनांक 08.07.24 से फर्रुखाबाद इकवाल गन हाउस पर जमा बताया गया है। इस संबंध मे जब भी थाना प्रभारी से मेरे द्वारा पूछा जाता था कि जनपद हाथरस से क्या रिपोर्ट आई है। एक साल बीतने के बाद भी जनपद हाथरस की आयी रिपोर्ट की सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

इस जाँच रिपोर्ट मे धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौबे ने नही बताया कि उसने फर्जी लाइसेन्स किस तरीके से बनवाए पुलिस प्रशासन को धर्मेन्द्र चतुर्वेदी से पूछना चाहिए कि 15.07.22 मे अपना व राज्य-स्तरीय भूमाफिया महेश चन्द्र दुबे का एक ही दिन उक्त फर्जी पते पर फर्जी लाइसेन्स बनवाए गये। धर्मेन्द्र चतुर्वेदी के द्वारा ही माफिया और गुण्डा किस्म के लोगों के वर्ष 2002 मे 8-10 लोगों के थाना मोहम्मदाबाद के रहने वाले हैं जिनके जनपद हाथरस के फर्जी पते दर्शाकर पिस्टल रिवाल्वर, दो नाली बंदूक आदि के फर्जी लाइसेन्स जनपद हाथरस से बनवाने मे संलिप्त है। इन गैर कानूनी तरीके से हासिल इन असलहा गलत कार्यों मे इस्तमाल किया जाता है। धर्मेन्द्र चतुर्वेदी के ऊपर अपराध संख्या 400/2007 मे धारा 25 के अंतर्गत अवैध असलहा रखने व विक्रय करने का आरोप लगा था।

धर्मेन्द्र चतुर्वेदी के उपर ही 63/26 गैंगस्टर एक्ट जिला जज की अनुमति से थाना मऊदरवाजा मे मुकदमा पंजीकृत हुआ था। 137/2024 थाना मऊदरवाजा मे रंगदारी, जमीनों के फर्जीवाडे मे संगीन धाराओं मे मुकद्दमा पंजीकृत है।

error: Content is protected !!