युवक का शव मिला: जहरीली ताड़ी पीने से हादसा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 जून। आज सुबह गायब युवक प्रवेश राजपूत का सब मिलने से सनसनी फैल गई।अनुमान लगाया गया कि प्रवेश की मौत जहरीली ताड़ी पीने से हुई है। थाना कमालगंज के ग्राम भूलनपुर निवासी नवीन चंद्र राजपूत का 28 वर्षीय पुत्र प्रवेश परसों सुबह करीब 10 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से गया था, उसके बाद प्रवेश घर नहीं लौटा। आज सुबह प्रवेश का शव उसके मक्के के खेत में पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। भूलनपुर गांव के बाहर प्रभु दयाल के नलकूप के पास ताड़ी का ठेका है आज सुबह ताडी पीने वाला कोई व्यक्ति पड़ोस के मक्के के खेत में गया तभी उसने खेत में युवक का शव बाद देखा।

बताया गया की अवैध रूप से ताड के पेड़ बनाए जा रहे हैं अधिक कमाई करने के लिए नशीली गोलियां डालकर ताड़ी की बिक्री की जा रही है। समझा जाता है की ताड़ी के नशे में प्रवेश अपने मक्के के खेत में गया और वही खेत में गिरकर बेहोश हो गया, दो बच्चों का प्रवेश खेती करता था। 112 नंबर पुलिस की सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामसहाय व भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।

error: Content is protected !!