जिले के अपराधिक घटनाओं के मुकदमे: संक्षेप में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 जून। जिले के थानों में बीते दिन दर्ज किए गए मुकदमों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है।

कोतवाली फर्रूखाबाद

1.अभियुक्तगण पति तालिब पुत्र इलियास निवासी मोहल्ला अमेठी जदीद थाना कादरीगेट जनपद फर्रूखाबाद आदि 5 नफर द्वारा वादिनी व उसके परिजनों से अतिरिक्त दहेज की मांग करने तथा वादिनी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 121/26 धारा 85/115(2)/352 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2.अभियुक्तगण चन्द्र प्रताप सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी भोलेपुर थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ आदि 2 नफर के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर बरामद होने के संबंध में उ0नि0 कल्पेश सिंह चौधरी थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 122/26 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

3.अभियुक्त मोनू कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी नेकपुर कला थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ के कब्जे से 19 अदद पव्वे देशी शराब बरामद होने के संबंध में उ0नि0 इमरान फरीद थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 123/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

4.अभियुक्त सौरभ कश्यप पुत्र धर्मेन्द्र कश्यप निवासी नेकपुर कला थाना कोतवाली फतेहगढ़ के कब्जे से 20 अदद पव्वे देशी शराब बरामद होने के संबंध में उ0नि0 सन्तोष कुमार थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 124/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना नवाबगंज

1. अभियुक्तगण अंकित यादव पुत्र फाल सिंह निवासी पुठरी मन्दिर थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ आदि 3 नफर द्वारा वादी व उसके साथियों के साथ ट्रैक्टर निकालने को लेकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी मिलन पुत्र अमर सिंह निवासी सराय दायमगंज थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 161/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना जहानगंज

1.अभियुक्ता श्रीमती रामा देवी पत्नी कैलाश निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रूखाबाद द्वारा वादी की माता से विरासत की भूमि का बैनामा कराने का दबाव बनाना, मारपीट करना तथा उनके ऊपर खौलता हुआ पानी डालकर गंभीर रूप से झुलसा देने के संबंध में वादी बेचेलाल पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रूखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 111/26 धारा 115(2)/118(1)/308(5) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2.अभियुक्तगण नन्ना पुत्र आरिफ उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम अजीजलपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ आदि 4 नफर द्वारा वादी के साथ गाली गलौज कर लाठी डण्डो से मारपीट करना व वादी के सिर मे चाकू मार देना जिससे वादी के सिर मे खुली चोट आना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे वादी शमसाद उर्फ मोदू पुत्र रफीक खां निवासी ग्राम अजीजलपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 115(2)/352/351(2)/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

3.अभियुक्त रविन्द्र जाटव पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम रतनपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ द्वारा वादी के पुत्र श्रीपाल जाटव को चाकू मारकर घायल करने के संबंध में वादी परशुराम पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम रतनपुर थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना राजेपुर

1.अभियुक्तगण पवन मिश्रा पुत्र शिवकान्त निवासी सलेमपुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी बृजेश कुमार उर्फ विक्की पुत्र रघुवीर प्रसाद निवासी सलेमपुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 93/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2.ट्रक नं0 UP76K3710 का चालक नाम पता अज्ञात द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की गाडी डिजायर नं0 UP78AFC4669 मे टक्कर मार देना जिससे कार मे सवार व्यक्तियो के चोटे आने के सम्वन्ध मे वादी शिवम कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी भाउलपुर थाना सकरावा जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 94/26 धारा 281/125बी/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

3.अभियुक्तगण सौरभ ठाकुर पुत्र ओमपाल निवासी उजरामऊ थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ एवं 2-3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के भाई रामवीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के संबंध में वादी उदय प्रताप सिंह पुत्र रामसिंह निवासी उजरामऊ थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 95/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस व 3(1)(द), (ध) व 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कमालगंज

1.अभियुक्तगण कौशल राजपूत पुत्र श्रीकृष्ण निवासी विछपुरी थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ आदि 2 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के संबंध में वादी सोनपाल पुत्र मनीराम निवासी मेहमदपुर दिवलिया थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 174/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- न्यायालय के आदेश पर एनसीआर से तरमीम

थाना शमसाबाद

1.अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर पावर ट्रेक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर वादी की पुत्री को टक्कर मार देने से उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में वादी मलिखान सिंह पुत्र लालाराम निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 103/26 धारा 281/106(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कम्पिल

1.अभियुक्त हेमराज यादव पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी नगला फुलु थाना कम्पिल जनपद फर्रूखाबाद के कब्जे से 18 अदद क्वार्टर देशी शराब बरामद होने के संबंध में उ0नि0 हरीश कुमार थाना कम्पिल जनपद फर्रूखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2.अभियुक्तगण छंगेलाल पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम अगत्तपुर थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ आदि 5 नफर द्वारा वादी व उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करना, झगड़े पर आमादा होना तथा इलाज में लापरवाही करना, जिससे वादी की पुत्री एवं नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 114/26 धारा 131/352/105 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत

थाना कादरीगेट

1.अभियुक्तगण शांती कठेरिया पुत्र नेत्रपाल निवासी देवरामपुर थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ आदि 6 नफर द्वारा एक राय होकर वादी व उसके साथियों के साथ गाली-गलौज, लाठी-डण्डों एवं बेल से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी पंकज उर्फ दीपक कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बढ़पुर थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 139/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली फतेहगढ़

1.अभियुक्ता कमला देवी उर्फ किरन पत्नी नामालूम निवासी नामालूम द्वारा लोक सेवक के कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने के संबंध में वादी नवदीप सिंह पुत्र गुरुदीप सिंह निवासी सिखलाई रेजीमेंट थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रूखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 194/26 धारा 132/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना मेरापुर

1.अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटर साइकिल संख्या UP74 K9271 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर वादी के पिता को टक्कर मारकर घायल करने के संबंध में वादी दिगम्बर सिंह पुत्र राम सुमिरन निवासी गुरु शादीनगर थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 83/26 धारा 281/125बी बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!