हिंदू नेता पुलिस शिकंजे में: दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 जून। जाति सूचक गाली गलौज कर अपमानित करने वाली दलित महिला ने हिंदू नेता एवं दुकानदार प्रदीप सक्सेना व उनके पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली कायमगंज के ग्राम गौलीकला निवासी लज्जाराम की पुत्री अर्चना गौतम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है आज दोपहर लगभग 2 बजे प्रार्थिनी अपनी 6 वर्ष की भतीजी के लिये कपड़े खरीदने रेडीमेड की दुकान स्थित बिछिया मण्डी कायमगंज में प्रदीप सक्सेना पुत्र हीरालाल की दुकान आयी थी। प्रार्थिनी ने उक्त की दुकान से अपनी भतीजी के लिये कपड़े ले लिये।

प्रार्थिनी ने अपने घर जाकर कपड़े अपनी भतीजी को पहनाये, तो कपड़े कुछ छोटे निकले। तो प्रार्थिनी समय शाम लगभग 4.30 बजे उक्त दुकान पर कपड़े बदलने आई। तो प्रदीप सक्सेना व उसका पुत्र जय सक्सेना दोनो प्रार्थिनी से बोले कहां रहती हो, प्रार्थिनी ने कहा कि भगौतीपुर रहते है फिर उक्त दोनो प्रार्थिनी से कहने लगे, कि अच्छा वही गाँव जहाँ चमार रहते है। तू जा चमरिया तेरे कपड़े नहीं बदले, तुझे जो करना हो कर जाके। उक्त दोनो प्रार्थिनी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौच करने लगे। जिसकी शिकायत करने प्रार्थिनी कोतवाली आई है। प्रार्थिनी की शिकायत दर्ज करने की कृपा करें।

मुकदमे की जांच क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी को सौंपी गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दुकानदार प्रदीप सक्सेना को कोतवाली ले गई। बताया गया कि प्रदीप सक्सेना विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा प्रमुख है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि वह जुलूस में है दुकानदार के पकड़े जाने के बारे में जानकारी नहीं है।

error: Content is protected !!