फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 जून। जिले के थानों में बीते दिन दर्ज किए गए मुकदमों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है।
थाना मऊदरवाजा
1.अभियुक्त गौरव पुत्र रतन सिंह उर्फ लालू निवासी ममापुर थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर बरामद होने के संबंध में उ0नि0 पंकज कुमार यादव थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 225/26 धारा 9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2.अभियुक्तगण शिवराम पुत्र वेदराम निवासी ग्राम महलई थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ आदि 3 नफर द्वारा वादी की भैंस की आंख में लोहे की सरिया मारकर उसे क्षति पहुंचाने तथा शिकायत करने पर वादी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी राजेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम महलाई थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 226/26 धारा 352/351(3)/325 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
3.अभियुक्तगण रवि किशन चौहान पुत्र अरविन्द्र सिंह चौहान निवासी खरपरी थाना मैनपुरी जनपद मैनपुरी आदि 3 नफर द्वारा वादिनी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 227/26 धारा 85/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना नवाबगंज
1.अभियुक्तगण देवेन्द्र पुत्र नेकराम निवासी ग्राम नगला चन्देला थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ साफ-सफाई को लेकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 162/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मोहम्मदाबाद
1.अभियुक्तगण मुन्नी देवी पत्नी शिवनारायण निवासी ग्राम नगला गोंद साह थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ मारपीट करने के संबंध में वादिनी श्रीमती ममता देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी ग्राम नगला गोंद साह थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 190/26 धारा 115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट न्यायालय के आदेश से एनसीआर से तरमीम
थाना कादरीगेट
1.अभियुक्त सौरभ पुत्र वीरू निवासी ममापुर थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद होने के संबंध में उ0नि0 विमल कुमार थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 140/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2.अभियुक्त दीपू भदौरिया पुत्र नामालूम हाल निवासी चाँदपुर, सेठ वाली गली, थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ द्वारा वादिनी का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 141/26 धारा 74/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना राजेपुर
1.अभियुक्तगण बिन्द्रपाल पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम सिढे चकरपुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ आदि 3 नफर द्वारा वादी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करना तथा विरोध करने पर वादी के भाई के साथ मारपीट, चाकू से हमला एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 96/26 धारा 333/74/109/352/351(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना शमसाबाद
1.अभियुक्तगण मयंक पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम जटपुरा थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 6 नफर द्वारा वादिनी के साथ छेड़छाड़ करने तथा शिकायत करने पर एक राय होकर गाली-गलौज व मारपीट करने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 104/26 धारा 191(2)/115(2)/352/74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना अमृतपुर
1.अभियुक्त राजीव पुत्र रामकरन निवासी ग्राम कोटियापुर थाना अमृतपुर जनपद फतेहगढ़ द्वारा वादी एवं उसके मित्र मुकेश को जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में वादी वीरेन्द्र पुत्र कालीका प्रसाद निवासी ग्राम कोटियापुर थाना अमृतपुर जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 80/26 धारा 109(1)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कायमगंज
1.अभियुक्तगण प्रदीप सक्सेना पुत्र अज्ञात निवासी बिछिया मंडी थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ आदि 2 नफर द्वारा वादिनी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 162/26 धारा 352 बीएनएस व 3(1)(द) व 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फर्रूखाबाद
1.अभियुक्त अनुराग पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश निवासी गढ़ी कोहना थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ के कब्जे से 19 पउवे देशी शराब बरामद होने के संबंध में उ0नि0 कल्पेश चौधरी थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 125/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

