फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 जून। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दीपचंद साग और पंक्तियों की हत्या के मामले में रोहित उर्फ भीमा व उसके साथी बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। बालकिशन पुत्र धनपाल जनपद एटा थाना जसरथपुर के ग्राम ऐरई का रहने वाला है। इस समय बाल किशन ग्राम चिलसरी में रिश्तेदार गुरुदयाल शाक्य के यहां रहता था। मालूम हो कोतवाली कायमगंज के ग्राम चिलसरी निवासी कर्मवीर शाक्य के पुत्र पंखिया की परसों हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई शिवोज ने गांव के रोहित उर्फ भीमा के विरुद्ध भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस रोहित उर्फ भीमा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब 5- 6 साल पहले मेरा और सुभाष सक्सेना पुत्र मेघनाथ सक्सेना का झगडा गांव के एक बुजुर्ग झम्मन राठौर पुत्र मेघनाथ राठौर से हो गया था। इस घटना में हुई मारपीट में झम्मन इंजन के कुए में हमसे धोखे से गिर गये थे, जिससे उनकी लगभग तीन चार दिन बाद मृत्यु हो गयी थी। इस मुक़दमे में दीपचन्द्र उर्फ पंखिया ने मेरे खिलाफ पुलिस को गवाही दी थी। इसी कारण मैं दीप चन्द्र उर्फ पंखिया से रंजिश मानता था। मैंने अपने साथी बालकिशन के साथ दीप चन्द्र का गला बांधकर कसकर आम के पेड़ से अंगोछा को खींच दिया था। पेड़ से अंगोछा को बांध दिया था जिससे दीप चन्द्र अंगोछा पर आधा लटक गया था।
दीपचन्द्र उर्फ पंखिया को हम लोगो ने उसके मुंह व नाक पर घूंसो से कई वार किये थे जिससे दीप चन्द्र के नाक तथा मुंह से खून आने लगा था। फिर हम लोग वहां से चले आये थे, मैं ममापुर की तरफ चला गया और बालकिशन अपने घर की तरफ चला गया था। मैंने दीप चन्द्र उर्फ पंखिया को मारने की बात ग्राम ममापुर में शराब के नशे में लोगों से कह दी थी।

