फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 जून। जिले के थानों में बीते दिन दर्ज किए गए मुकदमों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है।
थाना मोहम्मदाबाद
1. अभियुक्तगण अनार सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम खिरिया मुकुन्द थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादी सुखेन्द्र सिंह पुत्र रामभजन सिंह निवासी ग्राम खिरिया मुकुन्द थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 191/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2. अभियुक्तगण शानू पुत्र बृजनन्दन निवासी ग्राम बनपोई थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना तथा मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर फांसी पर लटका देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 192/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फतेहगढ़
1. अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 196/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2. अभियुक्तगण आदर्श पटेल पुत्र वीरन पटेल निवासी गोला कोहना थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ आदि 2 नफर द्वारा वादी की दुकान में घुसकर वादी के भांजे एवं भांजी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी दिनेश चन्द्र पुत्र स्व0 सुरेश चन्द्र निवासी महरूपुर सहजू थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 195/26 धारा 333/115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
1. अभियुक्तगण बिल्लू सांड़ा पुत्र ननकू निवासी मोहल्ला लोहिया नगर कस्बा व थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर व अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज तथा धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने के संबंध में वादी शिवशंकर पुत्र सन्तोष जाटव निवासी ग्राम शेखपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 178/26 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/118(1) बीएनएस व 3(1)(ध)/3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2. अभियुक्तगण नन्हें भैया पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धीरजपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती सीता पत्नी दिलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धीरजपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 177/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
3. ट्रैक्टर चालक सतेन्द्र पुत्र सोनपाल निवासी नामालूम द्वारा ट्रैक्टर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर वादी की मोटरसाइकिल संख्या UP74AN1775 में टक्कर मारकर वादी के पिता को गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में वादी श्री ऋजल पुत्र नेनसिंह निवासी ग्राम बदलेपुर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 175/26 धारा 281/125बी बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
4. अज्ञात ट्रक चालक द्वारा ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर वादी के भाई की मोटरसाइकिल संख्या UP74AN3169 में टक्कर मार देना, जिससे वादी के भाई एवं भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार के दौरान भाभी की मृत्यु हो जाने के संबंध में वादी आशीष मिश्रा पुत्र स्व0 विनोद कुमार मिश्रा निवासी महोई थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 176/26 धारा 281/125बी/106(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना नवाबगंज
1. अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी चंदनी थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ द्वारा वादी के पुत्र के साथ खेत में नाली खोलने-बंद करने को लेकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी रफी मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी चंदनी थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 163/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2. अभियुक्तगण जमील खाँ पुत्र अमरूद्दीन निवासी ग्राम जानकीपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी के साथ शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 164/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मेरापुर
1. अभियुक्तगण अतुल उर्फ नन्हू पुत्र रामप्रताप निवासी अज्ञात आदि 4 नफर व 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर वादिनी के साथ गाली-गलौज, धारदार हथियार से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती आरती उर्फ वन्दना पत्नी हरनाम सिंह निवासी ग्राम शिवगनपुर थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 84/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मऊदरवाजा
1. अभियुक्तगण इबरार पुत्र मदन मंसूरी निवासी ग्राम अर्रा पहाड़पुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादी सोहिल पुत्र शमसुद्दीन उर्फ बबलू निवासी ग्राम अर्रा पहाड़पुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 228/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कायमगंज
1. अभियुक्त रोहित उर्फ भीमा पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम चिलसरी थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ द्वारा दीपचन्द्र उर्फ पंखिया पुत्र कर्मवीर की हत्या कर शव को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देने के संबंध में वादी श्री शिवोज पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम चिलसरी थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 103/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फर्रूखाबाद
1. अभियुक्तगण अमन मिश्रा पुत्र सुशील मिश्रा निवासी बागकूंचा थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ आदि 5 नफर व 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज करना, विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायर करना, मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी श्री उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा पुत्र स्व0 ललित मिश्रा निवासी पल्ला जटवारा थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 126/26 धारा 191(2)/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना जहानगंज
1. अभियुक्त अमित कुमार पुत्र शिवगोपाल निवासी ग्राम सिरौंज थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद होने के संबंध में व0उ0नि0 राकेश सिंह थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 114/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

