फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 जून। पुलिस प्रशासन ने गंगा दशहरा पर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किये है।
एसपी की मीडिया सेल ने अवगत कराया है कि दिनांक 23.06.2026 शाम 07.00 बजे से 24.06.2026 स्नान समाप्ति तक निम्न प्रकार रूट डायवर्जन किये गए हैं।
1. कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिवरामऊ की तरफ डायवर्जन किया जाये।
2. छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को छिवरामऊ जनपद कन्नौज से बेबर जनपद मैनपुर की तरफ डायवर्जन किया जाये।
3. बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेबर जनपद मैनपुरी में रोका जाये।
4. जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों बिराहिमपुर अलीगंज वार्डर जनपद एटा पर रोका जाये।
5. जनपद शाहजहापुर बरेली से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों थाना अल्लागंज व हुल्लापुर जनपद शाहजंहापुर मे एवं जरियनपुर चौराहे से ढ़ाई घाट शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजंहापुर पर रोका जाये।
6. जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि कों रूपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोका जाये।
गंगा स्नान हेतु पार्किंग स्थल
1. गंगा स्नान में बरेली मार्ग, शांहजहांपुर मार्ग, बदायूँ मार्ग होते हुये पांचालघाट को आने वाले छोटे वाहनों को वन चेतना में पार्किंग की जायेगी।
2. गंगा स्नान में इटावा मार्ग व छिबरामऊ मार्ग होते हुये पांचालघाट को आने वाले छोटे वाहनों को राधा रानी हॉ० पार्किंग की जायेगी।
3. गंगा स्नान में नवांबगज, शमसाबाद, लालगेट तिराहा, कादरीगेट तिराहा, लकूला रोड से आने वाले छोटे वाहनो को मालती गार्डन में पार्किंग की जायेगी।
4. गंगा स्नान में मिलेट्री चौराहा से आर्मी कैंट मार्ग होते हुये पांचालघाट को आने वाले छोटे वाहनों को सोनू टॉल मे पार्किंग की जायेगी। मीडिया सेल फतेहगढ़ ।

