फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 जून। मुठभेड़ में गोली लगने के भय से हिस्ट्रीशीटर रामवीर उर्फ करू परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक की शरण में पहुंचा। एसपी के आदेश पर लाइन हाजिर किए गए सिपाही की कोतवाली से रवानगी न किए जाने से मौज कर रहा है। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गणेशपुर निवासी रघुवीर सिंह की भैंस 9 जून को चुरा ली गई थी। रघुवीर ने भैस चोरी के मामले में ग्राम गढ़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर रामवीर उर्फ करूं उसके भाई सिंटू एवं हवलदार के विरुद्ध नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल के कारखास सिपाही अजय तेवतिया ने हिस्ट्री सीटर करू को पकड़ लिया था और मोटी रकम लेकर उसे छोड़ दिया था।
इस मामले की शिकायत मिलने पर एसपी ने सिपाही अजय तेवतिया को लाइन हाजिर कर दिया था जिसकी आज तक पुलिस लाइन के लिए रवानगी नहीं की गई। बताया गया है कि चर्चित सिपाही अजय तेवतिया अवैध वसूली का हिसाब रखता है। हिस्ट्रीशीटर करू को पता चला की पुलिस उसे पड़कर मुठभेड़ में गोली मार देगी। इसी भय के कारण हिस्ट्रीशीटर रामवीर उर्फ करूं अपनी पत्नी भाई पिता व मां के साथ पुलिस अधीक्षक से मिला। एसपी ने हिस्ट्रीशीटर करू को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। नीबकरोरी चौकी में इंचार्ज लछीमन सिंह, करु को महिला थाने से कोतवाली ले गए। बताया जाता है कि करू पर डकैती चोरी आदि के 13 मुकदमे दर्ज है। चर्चा है की चर्चित सिपाही अजय तेवतिया कोतवाली में ही रहने के लिए प्रयास कर रहा है।

