फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 जून। पुलिस अधीक्षक ने अनियमिता बरतने के मामले में रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी का आदेश मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी की पुलिस लाइन के लिए रवानगी कर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी को निलंबित किया गया है एसपी का आदेश मिलने पर चौकी इंचार्ज की पुलिस लाइन के लिए रवानगी की कर दी गई। कोतवाली प्रभारी ने चौकी इंचार्ज के निलंबन के बारे में जानकारी नहीं दी। बताया जाता है कि चौकी इंचार्ज को किसी मुकदमें के मामले में लाइन हाजिर किया गया है।
उप निरीक्षक कल्पेश चौधरी को पूर्व में थाना मऊदरवाजा से भी लाइन हाजिर किया गया था। वह थाना कंपिल थाना जहानगंज एवं पांचाल घाट चौकी में तैनात रह चुके हैं। कल्पेश चौधरी रेलवे रोड चौकी को दबंगई से चलने के मामले में चर्चित रहे। बीते दिनों उन्होंने चौकी क्षेत्र में फाउंडेशन बन जाने के बावजूद विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर को उसपर रखने नहीं दिया था। चौकी इंचार्ज इस बात के लिए अड़ गए थे कि पहले चौकी के शौचालय पर लेटर डलवाओ। जेई ने लेंटर डलवाने से मना कर दिया था। परसों रात डेरी वालों ने पारिवारिक हमलावर को चौकी इंचार्ज की हिरासत से जबरन छुड़ा लिया था। चौकी इंचार्ज ने रोडवेज परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान लोगों के साथ बदसलूकी की की थी। फिलहाल रेलवे रोड चौकी में किसी की तैनाती नहीं की गई है।

