फर्रुखाबाद एफबीडी न्यूज 22 जून। हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर रेलवे परिसर में में बनी अवैध मजार को हटाए जाने की मांग की है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर के मंडल रेल प्रबंध को संबोधित ज्ञापन में अधिकारियों को अवगत कराया गया कि अमृत योजना के अन्तर्गत हो रहे सरकारी कार्य में बाधा वन रही अवैध मजार को हटवाया जाये। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 व प्लेटफार्म नंबर 6 के बीच में एक अवैध मजार है जिससे अमृत योजन का कार्य प्रभावित हो रहा है उसका हटाया जाना न्याय हित में आवश्यक है।

रेलवे अधिकारियों को मजार हटवाने के लिए एक पखवारे की मोहलत दी गई है। 15 दिन में मजार के न हटने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। प्रतिनिधि मंडल में हिंदू रक्षा दल कानपुर मंडल के अध्यक्ष शनि गुप्ता जिला अध्यक्ष शिवम गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता महामंत्री गौतम कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि रेलवे लाइन के भी सदियों से सैयद बाबा की मजार बनी है सैयद बाबा की पूजा की जाती है साल में एक बार भव्य कार्यक्रम भी किया जाता है। प्रभावशाली इस मजार को अंग्रेजों के शासनकाल में भी नहीं हटाया जा सका।

