फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 जून। जनपद के थानों में बीते दिन दर्ज हुए मुकदमों का विवरण निम्न प्रकार है।
कोतवाली फर्रुखाबाद
•अभियुक्तगण बादल पुत्र नीरज कठेरिया निवासी सातनपुर थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नामजद व 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी के पुत्र के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती रामधनी पत्नी संजू निवासी ग्राम अर्रा पहाड़पुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 127/26 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्ता सिमरन वर्मा पुत्री प्रदीप कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला कूचा भवानी दास थाना कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा वादी की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे जेवर चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी प्रशान्त वर्मा पुत्र स्व0 रामशंकर वर्मा निवासी मोहल्ला कूचा भवानी दास थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 128/26 धारा 123/305 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त ठाकुर उर्फ मोनू पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला बजरिया थाना कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा वादी की ई-रिक्शा का शीशा तोड़ने, विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी सतीश कुमार पुत्र स्व0 गंगाराम निवासी भीकमपुरा थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 129/26 धारा 115(2) /352/351(3) /324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कादरीगेट
•अभियुक्तगण ललिता पत्नी रमेश निवासी ग्राम मसैनी नगला थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी, उसकी बहन एवं पिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 142/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण बन्टी कटियार पुत्र नामालूम आदि 2 नामजद व 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके ठेके के सेल्समैन के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा ठेके के अंदर रखी शराब की बोतलें फोड़ देने के संबंध में वादी शुभम जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल निवासी सिविल लाइन बरगदिया घाट थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 143/26 धारा 115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना राजेपुर
•अभियुक्तगण लालाराम पुत्र दारासिंह निवासी ग्राम इमादपुर पमारान थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 3 नफर द्वारा वादिनी के पति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादिनी श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी कल्याण सिंह निवासी ग्राम इमादपुर पमारान थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 97/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद
•अभियुक्तगण आशू पुत्र रामलखन निवासी ग्राम कटिन्ना मानिकपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादिनी श्रीमती शीशवती पत्नी रामरतन शाक्य निवासी ग्राम कटिन्ना मानिकपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 193/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम।
•अभियुक्तगण श्यामू सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम नगला भवानी थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 02 नफर द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के संबंध में वादी मुकेश कुमार वर्मा पुत्र बाजीलाल निवासी ग्राम नगला भवानी थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 194/26 धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। नोटः- न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम।
•अभियुक्तगण पवन कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी ग्राम अम्बेडकर नगर तकीपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी एवं उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी शैलेन्द्र सिंह पुत्र लालसिंह निवासी ग्राम अम्बेडकर नगर तकीपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 195/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त राहुल पुत्र सुआलाल निवासी ग्राम कनहऊ याकूबपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी अरविन्द कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ग्राम कनहऊ याकूबपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 196/26 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना नवाबगंज
•अभियुक्त महफूज उर्फ मोहम्मद पुत्र अयूब खाँ आदि 2 नफर द्वारा वादी की बहन के साथ छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने तथा अभियुक्त की माँ द्वारा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 165/26 धारा 74/351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण सत्यवीर पुत्र शिवदर्शन निवासी ग्राम डुडियापुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नामजद व 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर में घुसकर गाली-गलौज, लाठी-डण्डों व लोहे की रॉड से मारपीट करने तथा बचाने आए वादी के भाई व माता के साथ भी मारपीट कर माता को मरणासन्न अवस्था में पहुंचाने के संबंध में वादी आलोक कुमार पुत्र रामरक्षपाल निवासी ग्राम डुडियापुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 166/26 धारा 191(2)/191(3) /333/115(2) /352/351(3)/110 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्तगण आरती देवी पत्नी विकास निवासी ग्राम उम्मरपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी एवं उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करना, पुत्री को जान से मारने की नीयत से चोट पहुंचाना तथा घर का ताला तोड़ देने के संबंध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 167/26 धारा 109/352/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना अमृतपुर
•विपिन चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी लोहापानी थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 2 नफर अपने साथी रूद्र प्रताप सिंह के सहयोग से वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 81/26 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फतेहगढ़
•अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के बहनोई की हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या UP76AX6762 चोरी कर ले जाने के संबंध में वादी श्री राजीव कुमार एडवोकेट पुत्र स्व0 रामलाल निवासी 1/72 गोला कोहना थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 197/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कम्पिल
•अभियुक्त धांदू पुत्र रामस्नेही निवासी ग्राम गढ़िया थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा वादी व वादी की पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी प्रवेश कुमार पुत्र स्व0 बलवीर सिंह निवासी ग्राम आजम नगर थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना शमसाबाद
•अभियुक्त योगेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम मुरैठी थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नफर द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलना तथा पकड़े जाने पर अभि0गण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 2810 रुपये नगद बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 105/26 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त इमरान अंसारी पुत्र रहमत निवासी मोहल्ला इमली दरवाजा कस्बा व थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नफर द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलना तथा पकड़े जाने पर अभि0गण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 2240 रुपये नगद बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 श्री भूकेन्द्र सिंह थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 106/26 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मेरापुर
•अभियुक्त प्रमोद पुत्र कालेश्वर निवासी ग्राम व थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना तथा बीच बचाव करने आयी वादी की पत्नी चमेली देवी उम्र करीब 65 वर्ष अभि0 मुकेश का घूसा लगने से वादी की पत्नी चमेली देवी की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में वादी केदारपाल पुत्र रोहनपाल निवासी ग्राम व थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली कायमगंज
•अभियुक्त शिवम पुत्र स्व0 सतीशचन्द्र निवासी ग्राम पैथान खुर्द थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 20 अदद देशी शराब के पव्वे नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 अंकुर भाटी थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 164/26 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र बजरंगी श्रीवास्तव निवासी ग्राम पैथान खुर्द थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 20 अदद देशी शराब के पव्वे नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 165/26 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त शमसुद्दीन पुत्र मुंशी निवासी ग्राम सैथरा थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी व वादी के भाई तथा भांजे के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी मोहम्मद इस्लाम पुत्र सर्फुद्दीन निवासी ग्राम सैथरा थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 166/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
•अभियुक्त मन्नी गिहार पत्नी स्व0 राज कपूर निवासिनी महरूपुर रावी थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के कब्जे से 19 अदद देशी शराब के पाउच (वजन करीब 03 लीटर) नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 कल्लू प्रसाद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 179/26 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त विमलेश पुत्र स्व0 रामस्नेही निवासी ग्राम भूलनपुर चिरपुरा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 5 नफर द्वारा वादी के भाई के साथ शराब पीना तथा एक राय होकर गाली गलौज कर मारपीट करना तथा वादी के भाई को मक्के के खेत में छोड़कर चले जाना जिससे वादी के भाई की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में वादी सन्तोष कुमार पुत्र नवीनचन्द्र निवासी ग्राम भूलनपुर चिरपुरा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 180/26 धारा 191(2)/115(2)/352/105 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मऊदरवाजा
•अभियुक्त अनिरूद्ध शाक्य पुत्र सत्यप्रकाश शाक्य निवासी ग्राम कुईयां बूट थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्री पुष्पेन्द्र राजपूत पुत्र नरेशचन्द्र राजपूत निवासी ग्राम कुईयांबूट थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
•अभियुक्त अखिलेश पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम शमशेर नगर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 4 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्रीमती मोहिनी पत्नी अनिल कुमार निवासिनी ग्राम शमशेर नगर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 229/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

