फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 जून। मोहम्मदाबाद कोतवाली के स्थित इटावा-बरेली हाईवे स्थित बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर 112 एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तथा जांच शुरू की गई। आज सुबह शव हाईवे से लगभग 200 मीटर दूर बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में पड़ा देखा गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। तलाशी के दौरान युवक की जेब से तंबाकू, फटी हुई डायरी तथा आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान बिहार नवादा जनपद थाना क्षेत्र के ग्राम बीझो कौवाकोल निवासी 34 वर्षीय बलवीर मांझी पुत्र ब्रह्मदेव मांझी के रूप में हुई।
युवक के गले में गेरुआ रंग की चुनरी का फंदा बंधा था, कान और नाक से खून निकलने के निशान देखे गए। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या का मामला प्रतीत हुआ। आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कर शव को लाकर फेंका गया। युवक के पहनावे से अनुमान लगाया गया कि वह किसी ईंट-भट्ठे या अन्य स्थान पर मजदूरी करने आया हो सकता है। उपनिरीक्षक हरीश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कायमगंज के क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर डाला गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस मृतक के परिजनों और उसके संबंधों की जानकारी जुटाने में सक्रिय हो गई है। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
ट्रैक्टर पलटने से युवक आकाश कुमार की मौत हो गई। कोतवाली कायमगंज के ग्राम सुल्तानपुर निवासी गिरीश चंद्रपाल का 22 वर्षीय पुत्र आकाश थाना अमृतपुर के राजन भट्ट पर नौकरी करता था। आकाश बीती पत्ता मलिक के ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर बर्थडे की ओर जा रहा था जब ट्रैक्टर खुशी नगला के रास्ते से गुजर रहा था उसी समय अनियंत्रित ट्रैक्टर दिखाई में पलट गया गंभीर घायल आकाश को लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

