पुलिस का ऑपरेशन ग्राम संवाद: भाईचारे के लिए

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 जून। पुलिस प्रशासन ने अब आम जनता से भाईचारा कायम करने के लिए ऑपरेशन ग्राम संवाद का शुभारंभ किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पर्यवेक्षक में OPERATION- ग्राम संवाद की शुरुआत की गयी। जिसमे आम जनमानस से सीधा समन्वय स्थापित किये जाने, थाना के ग्राम अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को अद्यावधिक कराये जाने एवं बीट सिस्टम को सुचारु ढंग से चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले ग्राम कस्बा, मोहल्ला, सार्वजनिक स्थान, स्कूल व कालेज एवं सरकारी संस्थानों से ऑपरेशन ग्राम संवाद के तहत लोगों से व्यक्तिगत संवाद करेगें।

अभियान के अंतर्गत बीट पुलिस अधिकारी एवं उप निरीक्षकगण, निरीक्षक गण ग्राम स्तर पर जाकर जन संवाद स्थापित कर रहें है। जिससे न केवल क्षेत्रीय जानकारी अद्यतन की जा सके, बल्कि सी-प्लान एप्लिकेशन पर दर्ज सूचनाओं के आधार पर भी अपडेट किया जा सके। ऑपरेशन ग्राम संवाद के तहत आम जन मानस व पुलिस के बीच सीधा समन्नवय स्थापित किया जायेगा। थाना के ग्राम अपराध रजिस्टर व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों मे सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ग्राम के लोगो से तस्दीक की जायेगी। कस्बा व मोहल्लों मे प्रचलित छोटे छोटे विवादो की गोपनीय जानकारी कर तत्काल निराकरण कराया जायेगा। अवैध गतिविधियों जैसे जुआ/ सट्टा/ड्रग व अवैध खनन मे संलिप्त रहे अपराधियों की जानकारी कर उन्हे पुनः न अपराध मे संलिप्त होने हेतु निर्देशित किया जायेगा। पुलिस द्वारा बीट प्रणाली को सुचारु रुप से चलाने हेतु विशेष ध्यान दिया जायेगा।

error: Content is protected !!