फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर मिशन भारत की ओर से संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार में में कल 14 अक्टूबर को विशाल बौद्ध धर्मदेशना समारोह का आयोजन किया गया है। अन्य जिलों के अनुयायियों ने समारोह स्थल पहुंचना शुरू कर दिया है। आयोजक ने समारोह में शामिल होने वाले उपासक एवं उपासिकाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।
आज रात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कल 14 अक्टूबर को सुबह 7 बजे बुद्ध वंदना से समारोह का शुभारंभ होगा। 7.30 बजे जलपान 8.30 बजे धम्मम यात्रा निकलेगी। 9.30 बजे उपासक एवं उपासिकाये भगवान बुद्ध के स्तूप परिसर की प्रतिमा करेंगे। 10 बजे स्तूप की पूजा एवं वंदना की जाएगी। 11 बजे भिक्षुओं को भोजन दान दिया जाएगा। 11.30 बजे उपासक व उपासिकाओं को भोजन कराया जाएगा।
दोपहर बाद 2 बजे विशाल पंचशील सूत्र पाठ का आयोजन 2.15 बजे भिक्षुगणों का सम्मान होगा। 2.30 बजे प्रमुख वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। शाम 4 बजे धम्मदेशना एवं आशीर्वाद कार्यक्रम के बाद समारोह का समापन किया जाएगा। संकिसा स्थित म्यामार बुद्ध विहार के प्रमुख भंते डॉक्टर यस नंदा महाथेरो समारोह के मुख्य अतिथि एवं धम्म देशना के प्रमुख होंगे। भंते डॉ धम्मपाल महाथेरो श्रीलंका के भंते सुमन रतन, भंते विजयानंद।
भंते नागसेन, भंते चेतसिक बौधि, भंते मिलिंद भंते धम्म बोद्धी, भंते सील रतन, भंते धम्मानंद मेद्धाकर कर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अनागारिक कर्मवीर शाक्य, डॉ सुरेश बौद्ध, डॉ अशोक प्रियदर्शी एवं आसाराम बौद्ध मुख्य वक्ता होंगे। समारोह की अध्यक्षता बाबा साहब अंबेडकर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु दयाल एडवोकेट करेंगे।
मालूम हो की पूर्व जिला जज निर्वाण प्राप्त बिंदा प्रसाद एवं शिवराज बौद्ध की प्रेरणा से सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रतिवर्ष विशाल बौद्ध धर्म देशना समारोह का आयोजन किया जाता है।