प्रधान मोनू कठेरिया ब्लॉक बढपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष व नंदकिशोर जाटव महामंत्री बने

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) ब्लॉक बढपुर प्रधान संघ के चुनाव में प्रधान मोनू को ब्लॉक बढ़पुर प्रधान संघ का अध्यक्ष एवं नंदकिशोर जाटव को महामंत्री मनोनीत किया गया। ग्राम पंचायत बीसलपुर तराई के प्रधान राम लडैते बाथम की अध्यक्षता में आज नवभारत सभा भवन में ब्लॉक बढ़पुर प्रधान संघ की बैठक हुई।

बैठक में ग्राम पंचायत दिलावल के प्रधान रजनेश उर्फ मोनू कठेरिया को ब्लॉक बढ़पुर प्रधान संघ का अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आवाजपुर के प्रधान नंदकिशोर जाटव को महामंत्री मनोनीत किया गया। ग्राम पंचायत वाहिदपुर के प्रधान सुनील सिंह कुशवाहा को ब्लॉक संघ का उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत रसीदपुर की प्रधान विनीता देवी को ब्लॉक प्रधान संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक का संचालन ब्लॉक बढ़पुर प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राजपूत ने की।

बैठक में प्रधान ममता, बाबूराम राठौर अभय कुमार अमित सुजीत सिंह राम कुमारी रामौतार संध्या शाक्य कैकसा बेगम मनोज मालती माथुर अवधेश शाक्य सर्वेश कुमार शंकर कुमार आदि प्रधान मौजूद रहे। ब्लॉक बढपुर प्रधान संघ का अध्यक्ष बनने पर मोनू कठेरिया ने खुशी जताते हुए कहा है कि वह सभी प्रधानों की हर संभव मदद करेंगे। प्रधानों के सहयोग से ब्लॉक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कराने का प्रयास करेंगे।

श्री कठेरिया ने अध्यक्ष बनाने में सयोग करने वाले सभी प्रधानों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!