फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) जिले में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कायमगंज की ओर जिले में प्रवेश किया। उन्होंने रात करीब 9.15 बजे नगर कायमगंज में प्रवेश किया। ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
श्री पाठक के आने की खुशी में आतिशबाजी भी चलाई गई। भाजपाइयों ने बृजेश पाठक जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री पाठक करीब 10 मिनट तक भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे। और फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए।
स्वागत करने वालों में भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख अमरदीप, नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, शिव कुमार शाक्य, वरुन गंगवार मनोज गंगवार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में श्री पाठक का स्वागत करने की होड़ मची रही।
अधिकांश कार्यकर्ता श्री पाठक के साथ फोटो खिंचवाने का प्रयास करते रहे। मालूम हो डिप्टी सीएम श्री पाठक रात में नगर फर्रुखाबाद में विश्राम करेंगे। श्री पाठक ने नगर फर्रुखाबाद में प्रवेश नहीं किया वह बाईपास होकर लाल गेट होकर फतेहगढ़ की ओर गये।