मुख्यमंत्री से जिले का नाम पांचाल नगर किये जाने की मांग: व्यापारी नेता हाउस अरेस्ट

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 3 सितंबर। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर जिले का नाम पंचल नगर किए जाने की मांग की है। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मांग के संबंध में ज्ञापन देने गए। मुख्यमंत्री की ओर से अमृतपुर की उप जिला अधिकारी ने ज्ञापन लिया। पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हम क्षेत्र के समस्त नागरिक एवं निवासी आपका ध्यान प्रदेश के ऐतिहासिक एवं पौराणिक जनपद फर्रुखाबाद की तरफ आकर्षित करना चाहते हैं। यह ऐतिहासिक नगर गंगा, रामगंगा और काली नदी के मध्य बसा हुआ है।

पौराणिक और महाभारत काल में यह क्षेत्र ‘पांचाल क्षेत्र’ के नाम से जाना जाता था तथा यह पांचाल राज्य की राजधानी हुआ करता था। राजा द्रुपद की राजधानी कंपिल यहीं स्थित है, जहाँ राजकुमारी द्रौपदी का स्वयंवर हुआ था।यह भूमि हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था तथा विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा भी इसी जनपद में है। काशी की तरह यहाँ भी प्रचुर संख्या में शिवालय होने के कारण इसे ‘अपर काशी’ भी कहा जाता है। इतिहास के अनुसार, मुगल शासक फर्रुखसियर ने वर्ष 1714 में भारतीय पौराणिक संस्कृति को आहत करने और उसे मिटाने के उद्देश्य से इस प्राचीन नगर का नाम बदलकर अपने नाम पर फर्रुखाबाद रख दिया था।

ज्ञापन में कहा गया कि हम सभी क्षेत्रवासियों की आपसे विनम्र प्रार्थना है कि हमारी समृद्ध भारतीय पौराणिक संस्कृति और ऐतिहासिक गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए फर्रुखाबाद जिले का नाम बदलकर ‘पांचाल नगर’ (अपर काशी) करने की कृपा करें। हम समस्त क्षेत्रवासी आपके इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए सदैव आभारी रहेंगे। ज्ञापन पर हिंदू रक्षा दल कानपुर मंडल के प्रांत अध्यक्ष आकाश गुप्ता उर्फ सनी, प्रांत मंत्री अंकुर गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवम गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता,जिला महामंत्री डॉ सचिन दुबे ने हस्ताक्षर किए हैं।

व्यापारी हाउस अरेस्ट

शहर कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर 11 बजे उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव हाउस अरेस्ट कर लिया। हिरासत में लिए जाने पर व्यापारी नेता अंकुश श्रीवास्तव आवास के बाहर सड़क पर समर्थकों के साथ बैठे रहे, पुलिस ने उन्हें 2 बजे अरेस्टिंग से मुक्त कर दिया। अंकुर श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि मैं व्यापारिक समस्यायों के के संबंध में आज जिले में आगमन के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाने वाले थे। इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा कल रात्रि से ही हॉउस अरेस्ट किया गया। हम जन समस्याओ व व्यापारिक समस्यायों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप जनसमस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। हम अपनी मांगो को अब अपने लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन के तरीके से रखेंगे।

error: Content is protected !!