ससुराल वालों ने होटल मालिकों को लूटा: फायरिंग व पथराव में 10 घायल 29 फंसे 5 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पत्नी को बुलाने गए युवक को ससुराल वालों ने लूट लिया। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी मुशर्रफ़ खान निवासी अफसार पुत्र रियासत उल्लाह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। अफसार का बीते 6 माह पूर्व गढी हफीजउल्लाह भीकमपुरा निवासी असलम अंसारी की पुत्री सोनी से निकाह हुआ था। 3 माह बाद ही सोनी पति के साथ गाली गलौज झगड़ा कर मायके चली गई।

अफसार कई बार पत्नी को बुलाने ससुराल गया लेकिन सोनी नहीं आई। अफसार आज शाम 5 बजे पत्नी को बुलाने ससुराल गया सास शबाना ससुर असलम व पत्नी सोनी ने अफसार को गाली दी। जब अफ़सार ने गाली देने से मना किया तो उसकी लात घूंसो व थप्पडों की पिटाई की। हमलावरों ने अफसार की सोने की चेन दो अंगूठी 1200 रुपए छीन लिए।

मार डालने के लिए अफसार को जबरन ऊपर वाले कमरे में ले गये और प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर मार डालने का प्रयास किया गया। अफसार ने पुलिस को बताया कि मैं किसी तरह भागकर थाने आया हूं मुझे चोटे आई हैं। अफसर का भीकमपुरा में चाय का होटल है उसका भाई निसार क्षेत्रीय सभासद है। बीबीगंज चौकी इंचार्ज किरन पाल नागर जांच करने गए।

फायरिंग व पथराव में 10 घायल

थाना मऊदरवाजा के ग्राम लोहा पानी में छेड़छाड़ व पथराव की घटना में 10 लोग घायल हो गए गांव के सुदेश कुमार ने गांव के हमलावर सुरेंद्र सिंह सर्वेंद्र सिंह धर्मेंद्र बलवीर धर्मेंद्र रनपाल सिंह धनपाल गौरभ सिंह सत्येंद्र सिंह बऊआ नितेश राघव सबले चंद्रपाल एवं लक्ष्मण आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने सुदेश को रंजिशन गंदी गालियां दी। विरोध करने पर अभियुक्तों ने लाठी डंडा तमंचे से लैस होकर सुदेश को घेर लिया।

सुदेश जान बचाने के लिए घर में घुस गया। तो आरोपी भी घर में घुस गए आरोपियों ने लाठी डंडा व पथराव करके अमीर सिंह सहदेव रजनीश आलोक एवं सुदेश को घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की और तमंचे से फायरिंग कर धमकाया। दोनों पक्षों के झगड़े में गांव के सत्येंद्र राजू धर्मेंद्र सुरेंद्र व संतोष घायल हो गए।

बलवीर सिंह ने विरोधी हमलावर सुदेश यादव मास्टर उर्फ पप्पू विनोद उमेश दीपू बृजेश अवनीश शीशपाल रामवीर आदेश अमीर सुधीर प्रदीप अमन एवं करु के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बलवीर सिंह मास्टर सिंह सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।