हादसे में युवती की मौत: गांजा सहित गिरफ्तारी, पुतला छीनने का विरोध करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) हादसे में नवयुवती सुनैना की मौत हो जाने व पति के घायल हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। सुनैना थाना कमालगंज के गांधीनगर भटपुरा निवासी अमन बाथम की 20 वर्षीय पत्नी थी वह पति के साथ थाना राजेपुर के ग्राम दारापुर मायके गई थी। सुनैना आज दोपहर बाद पति के साथ फतेहगढ़ से टेंपो द्वारा घर जा रही थी।

टेंपो रास्ते में शशि कोल्ड स्टोरेज के निकट से तेजी से गुजर रहा था उसी समय बाइक को बचाने के प्रयास में चालक से अनियंत्रित टैंपो पलट गया। हादसे में सुनैना उसका पति अमन व कई यात्री घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से सीएससी कमालगंज ले जाया गया। डॉक्टर ने सुनैना को मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल अमन को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

गांजा सहित गिरफ्तारी

कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी अजीत पुत्र बुद्धसेन एवं शिव कुमार उर्फ छोटे पुत्र रूपचंद को लकूला नर्सरी के निकट 2 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

दरोगा लाइन हाजिर

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बीती रात कोतवाली कायमगंज के विवादित दरोगा विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर थाना अमृतपुर के दरोगा अमित कुमार सिंह की तैनाती की गई है। मालूम हो कि कायमगंज के अधिवक्ताओं ने बीते दिनों कंपिल थानाध्यक्ष का पुतला फूंका था।

इसी दौरान दरोगा विक्रम सिंह ने अधिवक्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया था। पुतला छीनने को लेकर अधिवक्ताओं का विक्रम सिंह से विवाद हुआ था।

error: Content is protected !!