फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विभिन्न बूथों पर गोष्ठी एवं समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विचार व्यक्त किए।
सदर विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 290 बजरिया शालिग्राम में भाजपा नेता विश्वास गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद विचारधारा की समर्थक थे वह एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में देश के विभिन्न आंदोलनों में सहभागिता की 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में बनी भारतीय जन संघ जिसमें उन्होंने महामंत्री के रूप में कार्य किया।
उनके इस कार्यकुशलता से प्रभावित होकर डॉक्टर मुखर्जी ने कहा कि यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाए तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूंगा। मुगलसराय में उनकी असमय मृत्यु से भारतीय राजनीति की बड़ी क्षति थी। प्रदेश सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन किया भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर चल रही है सरकार की विभिन्न योजनाएं जो जनहित के लिए संचालित हैं वह भी दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जानी जाती हैं। संगठन ने इस कार्यक्रम को समर्पण निधि के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया जिसमें कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न बूथों पर समर्पण राशि दी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी राकेश बाथम रामकिशोर सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
सदर विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 247 कटरा नुनहाई में सूरज भारद्वाज के आवास पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में विचार व्यक्त किए।
विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर ग्राम ज्योति योजना ग्रामीण कौशल्य योजना रोजगार योजना अंत्योदय योजना राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना समग्र शिक्षा योजना बिजली कनेक्शन योजना जैसी विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इनका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं विचार थे वह भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे।
इस अवसर पर मनोज दीक्षित प्रमोद मिश्रा मुकेश पाल गौरव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
फतेहगढ़ मंडल के सेक्टर ग्वालटोली में बूथ संख्या 140 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल अध्यक्ष भाजपा रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने पूरे देश को एकात्म मानववाद और मानव दर्शन का मंत्र दिया।
उन्होंने हमें अंत्योदय का मूल मंत्र भी दिया है, जिस पर केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रतिबंध रूप से काम किया है। देशभर में ऐसी कोई योजना चल रही है जो अंतिम व्यक्ति को फायदा देने के लिए बनाती है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा फतेहगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, बूथ अध्यक्ष अनूप कुमार, अश्वनी त्रिपाठी, मोनू कठेरिया,भरत कठेरिया, आशीष अभिनव गहरवार उपस्थित रहे।












