फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) फतेहगढ़ महोत्सव की आयोजन समिति की बैठक में तय किया गया कि महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। महोत्सव में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की याद में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। फतेहगढ़ महोत्सव की बैठक आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक विजय यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी होने वाले फतेहगढ़ महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
मुख्य संरक्षक विजय यादव ने कहा कि हम लोग लगातार छठा महोत्सव आयोजन करने जा रहे हैं। इस बार और भी अधिक भव्यता के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिले के इतिहास व उसकी गंगा गंगा जमुनी तहजीब को संजोए रखने के लिए आगामी होली मिलन एवं फतेहगढ़ महोत्सव लगातार बुलंदी की ओर है।
यूनुस अंसारी एवं रिजवान अहमद ताज ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू के नेतृत्व में महोत्सव के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फतेहगढ़ महोत्सव का आमंत्रण स्वीकार कर फतेहगढ़ महोत्सव का उद्घाटन करने का वादा किया।
फतेहगढ़ हमारी विरासत के नाम से निकलने वाली स्मारिका का का विमोचन होगा जिसमें फर्रुखाबाद कन्नौज फतेहगढ़ के इतिहास से जुड़े लेखों का प्रकाशन किया जाएगा। साबिर हुसैन को फतेहगढ़ महोत्सव आयोजन समिति का अध्यक्ष एवं जाहिद खान को सचिव बनाया गया। स्मारिका के लिए संपादक मंडल का गठन किया गया जिसमें अनिल मिश्रा, मजार मोहम्मद खान, राजीव बाजपेई।
डॉ राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, राम मुरारी शुक्ला सत्य मोहन पांडे, सुरेश त्रिवेदी आदि को शामिल कर स्मारिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मोहम्मद यूनुस अंसारी अल्लादीन मोहम्मद बसीमुज्जमा खां, असगर शेरखान, राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, रवि द्विवेदी आदि ने अपने सुझाव दिए। बैठक में तय किया गया कि महोत्सव में बालक बालिकाओं की क्रास कंट्री दौड़।
साइकिल रेस, कवि सम्मेलन मुशायरा, जंगे आजादी पर सेमिनार, किसान गोष्ठी, फर्रुखाबाद प्रतीक सांसद, मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह, क्रिकेट मैच, सर्व धर्म सम्मेलन के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों, वरिष्ठ चिकित्सकों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक का संचालन राजीव बाजपेई ने किया। बैठक में ओम प्रकाश चौटाला सपा के जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी।
बंटी यादव विवेक यादव रवि पाल सिंह यादव राघव दत्त मिश्रा इमरान अंसारी मोबिन आदिल कामरान इदरीश खां पूर्व प्रधान मनोज कुमार मंजू हाजी अल्लादीन कामरान खां डॉक्टर अकबर खान सुधीर कुशवाहा संजीव कटियार नारायण द्विवेदी रफीक उल अंसारी मिर्जा लाल मियां इरशाद अली सैयद मेराज अली खालिद हुसैन राकेश सागर रितेश प्रजापति आनंद सिद्दीकी मास्टर राहुल परमार मोहित सिंह रफी अहमद मिर्जा लाल मियां अकबर खान आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।