फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को नगरपालिका कार्यालय की निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिली। डीएम के निर्देश पर लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोका गया। जिलाधिकारी संजय सिंह ने नगर पालिका के निरीक्षण के दौरान वसूली कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान रिकॉर्ड में काफी खामियां पाए जाने डीएम ने नाराजगी रात जाहिर की।
उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ईओ रविंद्र कुमार को शहर के सभी ख्वाबों में 100% डोर टू डोर कूड़ा उठवाने की हिदायत दी। यह भी निर्देश दिया कि आप किसी भी हालत में शहर में सड़क के किनारे कूड़ा न डाला जाए। काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पर डाले गए कूड़े पर तत्काल मिट्टी डाली जाए। डीएम ने अपर जिलाधिकारी को नगर पालिका के सभी विभागों की टैक्स वसूली की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा।
वसूली समीक्षा के दौरान पाया गया कि कार्यालय में उपलब्ध डिमांड रजिस्टर अद्दावधिक नहीं है। डिमांड रजिस्टर में विगत वर्ष की बकाया डिमांड को लाल स्याही से नहीं दर्शाया गया। प्रतिदिन होने वाली वसूली की रजिस्टर में पोस्टिंग नहीं की गई। कितने भवनों पर ग्रह कर एवं जलकर बकाया है की कोई जानकारी पटल सहायक द्वारा नहीं दी गई। डिमांड रजिस्टर में सीरियल नंबर में भिन्नता पाई गई। मकान मालिक के नाम के सामने क्रमांक एवं मकान संख्या दर्ज नहीं पाया गया।
निरीक्षण के दौरान कूड़ा निस्तारण हेतु उपलब्ध वाहन काफी गंदे देखे गए। मामूली मरम्मत के अभाव में वाहन खड़े थे कई वाहनों नंबर प्लेट नहीं लगी थी। डीएम ने वाहनों को साफ सुथरा रखकर छोटी मोटी कमियों को दूर करा कर चालू हालत में रखे जाने की हिदायत दी। वाहनों पर नंबर प्लेट भी लगाए जाने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया जो संबंधित कर्मचारियों को एक सप्ताह में खामियों को दूर करने की हिदायत दी गई।
तब तक संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन न दिये का आदेश अब अधिषासी अधिकारी को दिया गया। मालूम हो कि चेयरमैन का कार्यकाल खत्म होने के बाद पहली बार अधिकारियों ने नगरपालिका की ओर ध्यान दिया है।
फतेहगढ़ महोत्सव की महत्वपूर्ण बैठक

आवास पर फतेहगढ़ महोत्सव आयोजन समिति की महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। जिसमें पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू आदि पदाधिकारियों ने सुझाव दिए। मौसम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किए जाने व महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए हर संभव सहायता की बात कही गई। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पूर्व मुख्यमंत्री पदम् विभूषण स्व. श्री मुलायम सिंह यादव जी की याद में कवि समेल्लन, आल इण्डिया मुशायरा, मातृ शक्ति महिला सम्मेलन, व अन्य कार्यक्रमो की रूपरेखा तय की गई।
का अयोजन होगा बैठक में मुख्य रूप नारायण त्रिवेदी, हाजी अल्लादीन, युनुस अंसारी, रिज़वान ताज, मनोज कुमार, राहुल परमार, रितेश प्रजापति, साबिर हुसैन, ओम प्रकाश, ताज दुबे सोनू, अलीम अब्बासी, तारिक बशीर आदि लोग मौजूद रहे।












