भाजपा सांसद की सलाह होली पर जोश न खोये: होले कहीं खूनी न हो जाए, महिला दिवस मनाया

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार और अच्छी होली होने की उम्मीद जताई है। जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने गुलाल रंग एवं फूलों की होली खेलने की सलाह दी। साथ ही हिदायत दी है कि केमिकल पदार्थों की होली से दूर रहे जिससे पर्यावरण का नुकसान न होकर पानी की भी बचत हो सके।

श्री राजपूत ने खासकर नौजवानों को होली के दौरान जोश न खोने की सलाह देते हुए कहा क्या ऐसा कोई काम न करें जिससे होली खूनी हो जाए। होली त्यौहार को परंपराओं के तहत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाये। भाजपा सांसद ने पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वह इसी तरह दो-तीन दिन तक और सतर्क रहें जिससे सभी की होली अच्छी मने। बिजली विभाग बालों से भी होली की मिठास कम न करने की हिदायत दी।

श्री राजपूत ने आलू मंडी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शीतग्रह में भंडारण करने पर आलू का लाभकारी मूल्य मिलेगा। उन्होंने पीड़ित किसानों की मदद के लिए जनपद के सभी लोगों से अपील की है कि वह 1 या 2 बोरी आलू अवश्य खरीद कर चिप्स बनाएं। अथवा आलू को हाफ वाइल कर टुकड़े करके रख ले। इस आलू की सब्जी बरसात के मौसम में पानी में भिगोकर बनाए जाने पर टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है।

भाजपा सांसद ने अभिनेता नसरुद्दीन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं को मुगलों से कोई परहेज नहीं है। बल्कि मुगलों के द्वारा हिंदुओं को शोषण किए जाने से काफी नाराजगी है। हिंदुओं ने बुराई के प्रतीक रावण कंस एवं कौरवों की भी सदैव आलोचना की है। सांसद श्री राजपूत ने 12 मार्च को ग्राम रामपुर ढपरपुर स्थित माता चंद्रवती इंटर कॉलेज होने वाले होली समारोह में सभी मित्रों व शुभचिंतकों से शामिल होने से की अपील की है।

वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता जितेंद्र सिंह संजीव गुप्ता हिमांशु गुप्ता निजी सचिव अनूप मिश्रा राहुल राजपूत मौजूद रहे। सांसद राजपूत ने मीडिया कर्मियों को गुलाल लगाकर होली पर गिफ्ट भेंट की।

मनाया गया महिला दिवस

श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्षय पर गर्जना कार्यक्रम का आयोजन जोगराज स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर किया गया। इस अवसर पर पूजा अरोड़ा, गौरी मिश्रा, अल्का सुमन, सिमरन भैरवानी, शिल्पी सक्सेना, सोनम अवस्थी, पूर्णिमा दीक्षित, सुनीता को अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी कु नेहा मिश्रा ने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों जानकारी दी।

गौरी मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्त्री किसी से कम नही है। आज हर क्षेत्र में स्त्रियां आगे हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का यह दिन नारी के स्वाभिमान का दिन है। आज की नारी सभी पर भारी है। हमे अपनी ताकत को पहचानना है। अल्का सुमन ने नारी शक्ति की महानता को बताते हुए कविता का पाठ किया। सिद्धिका दीक्षित ने कहा समाज में महिलाओं को सशक्त करना और उनकी आर्थिक राजनैतिक सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला दिवस का आयोजन पूरे विश्व में किया जाता है आज हर क्षेत्र में महिलायें आगे हैं।

निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमयन्ते तत्र देवता….. नारी ही नारायणी है। जहाँ नारी का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं। नारी का सभी को सम्मान करना चाहिए। नारी से ही सम्मपूर्ण सृष्टि की रचना हुई है। कार्यक्रम का संचालन निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में अक्षरा गुप्ता, स्नेहा श्रीवास्तव, सिंघिका वर्मा, अनुराग पाण्डेय, गायत्री मिश्रा, रानू मिश्रा, सोनेलाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!