दबंगई में प्रधान पति को गोली मारी: तीन हमलावर गिरफ्तार, तमंचा बरामद, एक घायल, 

राजेपुर फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) दबंगई में गोली मारकर प्रधान पति चंदन सिंह को घायल कर दिया गया। थाना राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर निवासी 32 वर्षीय चंदन सिंह ग्राम प्रधान रजनी देवी के पति हैं। दबंगई को लेकर चंदन सिंह पर गोली चलाई गई चेहरे पर गोली लगने से चंदन सिंह घायल हो गए। चंदन सिंह को सीएचसी राजेपुर से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। चंदन सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह ग्राम अलीगढ़ के विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।

अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि बेटा चंदन शाम करीब 5.30 बजे होली मिलने गया था। उसी दौरान योगेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंटू ने अपने साथियों के साथ चंदन को घेर लिया। चंदन को मार डालने के लिए गोली चलाई गई चंदन के चेहरे पर गोली लगी है। घायल चंदन को लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। अनिल कुमार ने बताया की दो हमलावर तमंचे सहित पकड़े गए हैं।

पुलिस ने हमलावर गजराज सिंह के पुत्र पिंटू सिंटू एवं पिंटू के बेटे सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमलावर के पास से 315 बोर का तमंचा व खोखा  बरामद कर लिया है। पुलिस ने घायलों का सीएससी राजेपुर में डॉक्टरी परीक्षण कराया। बताया गया कि झगड़े के दौरान पिंटू ने ही तमंचे से फायर किया था पिंटू के पैर में चोट लगी है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश गांव जाकर हमलावरों को दबोच कर तमंचा भी बरामद कर लिया।

सीओ रवीद्र नाथ राय ने सीएससी जाकर घटना के बारे में जानकारी ली। मारपीट की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

error: Content is protected !!