फर्रुखाबाद। (एबीपी न्यूज़) जिले के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सिंह यादव को पांचवी बार समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चंद्रपाल सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी को बहुत बड़ा झटका लगा है। वह यह मानकर चल रहे हैं कि मुझको ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। श्री यादव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा के नेताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मालूम हो कि श्री यादव इससे पूर्व चार वार सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह 13 साल तक लोहिया वाहिनी के भी जिला अध्यक्ष रहे। श्री यादव को पार्टी ने सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी बनाया था श्री यादव ने पूर्व मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी को सदस्यता अभियान का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया था। इलियास मंसूरी ने सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
मालूम हो कि इलियास मंसूरी निवर्तमान जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी के काफी नजदीकी रहे हैं। लेकिन जब इलियास मंसूरी ने शमशाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए प्रचार किया था तभी नदीम फारुकी ने प्रतिद्वंदी मानकर इलियास मंसूरी को मीडिया प्रभारी पद से हटा दिया था। चंद्रपाल सिंह यादव की कार्यकारिणी में भी इलियास मंसूरी को मीडिया बनाए जाने की प्रबल संभावना है।
जोरदार स्वागत
समर्थकों ने आवास पर चंद्रपाल सिंह यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। फोन पर जिलाध्यक्ष बनने की बधाइयां दी गई। पूर्व मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव, संजय सिंह चौहान एडवोकेट, केके यादव आदि अनेकों लोग जिला अध्यक्ष के आवास पहुंचे।