सपा ने निकाय चुनाव के उम्मीदवारों से आवेदन मांगे: जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह का स्वागत

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आदेश से जनपद फर्रुखाबाद के नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन फार्म समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय फर्रुखाबाद में मिलेगें। आवेदक  समस्त प्रकार की अहर्ता पूर्ण करते हुए अपना आवेदन दिनांक 9 अप्रैल से।

जिला कार्यालय फर्रुखाबाद पर ओम प्रकाश शर्मा,
इलियास मंसूरी, मसरूर खान, सोनू कुशवाह,के पास जमा करें। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फार्म, समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। सदस्यता रसीद की छाया प्रति संलग्न करनी होगी। समाजवादी बुलेटिन का आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है।

रसीद की छाया प्रति संलग्न करनी होगी। सदस्य पद हेतु पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फार्म, सक्रिय सदस्यता रसीद की छाया प्रति लगानी होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने दी है।

जिलाध्यक्ष का स्वागत

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं कमेटी गठन प्रभारी पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू का आज पार्टी कार्यालय आवास विकास पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव नागेंद्र सिंह शाक्य।

पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी,वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार,जहान सिंह लोधी,रमेश चंद कठेरिया हरिओम दयाल मनोज मिश्रा जितेंद्र यादव विवेक यादव शाशांक सक्सेना शिवम यादव यूनुस अंसारी,खुर्शीद खान,बंटी यादव,अशोक अंबेडकर मसरूर खाँ पुष्पेंद्र यादव रजत क्रांतिकारी आनंद यादव सौरभ कटियार,रफी अंसारी बीना शर्मा बेचेलाल यादव,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!