फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी ने आज महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मनाई। जिसमें पिछड़ा मोर्चा मोर्चा द्वारा जिला संगोष्ठी आयोजित हकी गई। जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया। महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
श्री विश्नोई ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महिलाओं में शिक्षा के उत्थान के लिए सामाजिक क्रांति का रास्ता अपनाया। उनके द्वारा सामाजिक समानता महिला सशक्तिकरण व शिक्षा के लिए किया गया संघर्ष प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए आंदोलन चलाया महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।
उनकी जयंती को संगठन ने सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसे समाज सुधारक के विचारों को अपनाना चाहिए ताकि एक ऐसे समाज का निर्माण हो सके जहां पर शिक्षा का स्तर उच्च हो। केंद्र व प्रदेश की सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को लेकर चल रही है ताकि एक ऐसे समाज की स्थापना हो जहां पर दलित शोषित वंचित वर्ग का उत्थान संभव हो।
विधायक सुशील शाक्य ने कहा एक समय ऐसा था जब शिक्षा को महिलाओं दलित पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों से दूर रखा जाता था। लेकिन महात्मा ज्योतिबा फुले ने ऐसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को शिक्षित करने के लिए आंदोलन चलाने का कार्य किया। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया। विभिन्न राजनीतिक दल कांग्रेस बसपा आदि ने उनके चित्र और नाम का उपयोग किया।
लेकिन उनके विचारों को महत्व नहीं दिया ऐसे दलों ने जातियों का गठबंधन करके सत्ता हासिल की। भाजपा ने उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे चलने का कार्य किया। जाति प्रथा में विश्वास ना रखते हुए दलित शोषित वंचित और पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का स्त्री शिक्षा दलित उत्थान एवं समाज सुधार की दिशा में किए गए अतुलनीय प्रयास है। संगोष्ठी का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अवनीश शाक्य ने किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी,पिछड़ा मोर्चा महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत,पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष उमेश बाबू राठौर,राम तीरथ कुशवाहा,सुभाष राजपूत,विवेक श्रीवास्तव,विश्वास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
सपा ने भी मनाई जयंती
आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर प्रख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।
सभी समाजवादियों ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि महात्मा ज्योति फुले ने सितंबर 1873 में महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज नामक संस्था का गठन किया था।
महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए बहुत काम किए।
समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने और विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार,ओम प्रकाश शर्मा, मसरूर खान,रमेश चंद कठेरिया,हरगोविंद यादव आलोक यादव पुष्पेंद्र यादव,खुर्शीद खान नौशाद अहमद,रजनीश यादव, बिल्लू श्रीवास्तव राकेश दिवाकर राका, बिल्लू श्रीवास्तव, बन्ने खान, मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।