फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज भाजपा के युवा नेता शिवांग रस्तोगी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की टिकट लिए पत्नी श्रीमती स्वाति रस्तोगी का आवेदन कर चौंका दिया है। श्री रस्तोगी ने जिला संगठन प्रभारी अरुण पाठक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को आवेदन दिया है।
श्री रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन द्वारा सदैव कार्यकर्ताओं के हित के लिए निर्णय लिए जाते रहे हैं।
क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष श एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं की भावना को रखते हुए उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के तौर पर लिया है। इसी बात को देखते हुए मैंने पत्नी का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में जिस प्रकार से पिछले 15 वर्षों में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया गया।
जिसके कारण फर्रुखाबाद का विकास का पहिया रुक गया है मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस भ्रष्टाचारी और कमीशन बाजी को खत्म करके सुंदर और स्वच्छ फर्रुखाबाद बनाने का संकल्प ले रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी पर जीरो टॉलरेंस की नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। जिसमें आप सभी का सहयोग मिलना अति आवश्यक है।
समझा जाता है कि भाजपा की ओर से शिवांग रस्तोगी का आखिरी आवेदन है। भाजपा की कोर कमेटी आज ही पैनल के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। बैठक में शामिल होने के लिए जिला संगठन प्रभारी अरुण पाठक आ गए हैं।
सपा परसों तक करेगी नाम तय
फर्रुखाबाद जनपद की दो नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायतों की टिकट के लिए समाजवादी पार्टी की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आज 12 अप्रैल तक 23 आवेदन प्राप्त हुए।
1- सुचि कटियार पत्नी गुरदीप सिंह पुत्र वधू महेंद्र सिंह कटियार नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद।
2- सुनीता यादव पत्नी राजीव यादव नगर पंचायत संकिसा।
3- ओमवती पाल पत्नी मनीष पाल नगर पंचायत संकिसा।
4- बन्ने खान पुत्र सोनपाल नगर पंचायत नवाबगंज।
5- ममता देवी पत्नी आलोक यादव जिला पंचायत सदस्य नगर पंचायत खिमसेपुर।
6- साधना यादव पत्नी आदित्य कुमार नगर पंचायत संकिसा।
7- राबिया बेगम पत्नी इजहार खान नगर पंचायत शमशाबाद।
8- देवेंद्र कुमार पुत्र रामसनेही नगर पंचायत कम्पिल।
9- संजू लोनियॉ पत्नी विमल प्रताप नगर पंचायत खिमसेपुर।
10- हरीश कुमार यादव निवर्तमान चेयरमैन पुत्र सुदामा सिंह नगर पंचायत मोहम्मदाबाद।
11- देवकीनंदन पुत्र रामदास नगर पालिका परिषद कायमगंज।
12- सरवर हुसैन पुत्र साबिर अली नगर पालिका परिषद कायमगंज।
13 विनीता शाक्य पत्नी अरविंद शाक्य जिलाध्यक्ष किसान यूनियन नगर पंचायत नवाबगंज।
14- प्रमोद सिंह चौहान पुत्र रामपाल सिंह चौहान नगर पंचायत नवाबगंज।
15- संगीता यादव पत्नी हरगोविंद यादव निवर्तमान प्रधान नगर पंचायत खिमसेपुर।
16- लक्ष्मी पत्नी राकेश दिवाकर राका निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति नगर पंचायत कमालगंज।
17- सरिता यादव पुत्री अशोक कुमार नगर पंचायत संकिसा।
18- विजयलक्ष्मी पांडे पत्नी विश्वनाथ पांडे माता अवधेश पांडे पूर्व नगर अध्यक्ष नगर पंचायत शमशाबाद।
19- जोया शाह पत्नी नदीम अहमद फारुकी पूर्व जिलाध्यक्ष नगर पंचायत शमशाबाद।
20-उदय पाल सिंह यादव निवर्तमान चेयरमैन पुत्र दफेदार सिंह नगर पंचायत कम्पिल।
21- राजवती पत्नी दफेदार सिंह नगर पंचायत कम्पिल।
22- ममता पत्नी ब्रजकिशोर नगर पंचायत संकिसा।
23- रेनू यादव पत्नी बृजेश यादव नगर पंचायत संकिसा। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव 2 दिन में समिति की बैठक बुलाकर सभी की सहमति से प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी ने दी है।