पूर्व विधायक विजय सिंह की बहू एकता ने सपा से मांगी टिकट: भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू एकता चौधरी ने आज समाजवादी पार्टी से पालिका अध्यक्ष पद की टिकट के लिए आवेदन किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अरविंद गुप्ता की पत्नी पंडित कविता शर्मा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है भाजपा महिला मोर्चा नगर कायमगंज की मंत्री श्रीमती सुमन गुप्ता ने पार्टी से त्यागपत्र देकर सपा से कायमगंज से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।

पवन यादव एवं राज नारायण यादव ने मोहम्मदाबाद नगर पंचायत की टिकट के लिए आवेदन किया है। जबकि महाराज सिंह की पत्नी बबीता देवी ने नगर पंचायत कमालगंज की टिकट मांगी है। सपा के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल 14 अप्रैल को दोपहर तक ही चुनाव लड़ने वालों के आवेदन लिए जाएंगे। मालूम हो की श्रीमती सुमन गुप्ता के पति उमेश चंद्र गुप्ता बंसल गुटके व्यापार मंडल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं नगर कायमगंज के अध्यक्ष है।

व्यापारी नेता उमेश चंद ने बताया कि भाजपा में उसी व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा जो 50 लाख रुपए चुनाव में खर्च करेगा और दबंगई भी दिखाएगा। मैं हाथ जोड़ने वाला व्यापारी हूं। टिकट मिलने की उम्मीद में सपा नेता अविनाश सिंह उर्फ विक्की ने पत्नी एकता के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!