भाजपा सपा के कार्यकर्ताओं एवं बौद्धोंक ने धूमधाम से मनायी अंबेडकर जयंती

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भाजपा सपा अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने आज धूमधाम से बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान डॉ आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया।

मुख्यालय पर मनाई गई जयंती

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, एस ओ सी चकबंदी, वीरेंद्र कटियार प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, नीरज कुमार विशेष कार्याधिकारी आदि ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

डीएम ने अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि समाज के लिए बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक व प्रेरणा श्रोत है। गोष्ठी में बाबा साहब के जीवन मूल्यों व देश व समाज के प्रति योगदान पर चर्चा हुई।

भाजपा ने मनाई जयंती

जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उच्च शिक्षा विज्ञान व प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे। उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी।

देश में समता मूलक समाज की स्थापना के लिए उन्होंने संविधान की रचना की। भाजपा सरकार बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों और आदर्शों पर चल रही है। आज भारत जो तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। अंबेडकर को सच्चे मायने में याद करना है तो उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ना होगा उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। तभी भारत सशक्त और समृद्ध स्थापित होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और उनके द्वारा जो भी कार्यक्रम किए जाते हैं वह सामाजिक न्याय की ओर जाते हैं।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्तिकरण करना भाजपा सरकार की नीति है। देश के कुछ राजनीतिक दलों ने बाबासाहेब के नाम पर वोट और सत्ता हासिल की लेकिन उनके विचारों को कभी अपनाया नहीं। भाजपा सरकार दलित शोषित वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं किसी विशेष वर्ग और जाति के लिए नहीं है बल्कि सबके लिए समान भावना के साथ लोगों का हित कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को देश व समाज के हित के लिए किए गए कार्यों के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में सबको समान अधिकार देने का कार्य किया है भाजपा द्वारा उनकी जयंती को प्रत्येक बूथ पर मनाया जा रहा है। भाजपा का उद्देश्य है बाबासाहेब के विचार और आदर्श जन- जन तक पहुंचे तभी समतामूलक समाज की स्थापना हो सकेगी।

बाबासाहेब का उद्देश्य था जब प्रत्येक वर्ग शिक्षित होगा तभी वह समृद्धि भी होगा और सफलता भी हासिल करेगा। उन्होंने अपने संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार देने का कार्य किया। संगठन द्वारा बाबा साहेब की 133 वी जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया विधायक सुशील शाक्य पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रभात अवस्थी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुख्य अतिथि का बड़ी फूल माला से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिसोदिया ने तथा संचालन जिला महामंत्री पूर्व कैप्टन डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक राज्य अनुसूचित आयोग सदस्य रामआसरे दिवाकर मोनू कठेरिया जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पूर्व चेयरमैन कायमगंज सुनील कुमार चक।

प्रदीप वर्मा अमित कठेरिया राजेंद्र दिवाकर सतीश सिसोदिया जय वाल्मीकि प्रवेश कोरी सियाराम कोरी श्याम वाल्मीकि राधेश्याम कठेरिया रामभरोसे कठेरिया संजीव सिंह जाटव रामदत्त गौतम वीरेश चक कश्मीर खटीक बलवीर कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

सपाइयों ने अंबेडकर को याद किया

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारत के संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 बी जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल ने कहा कि न मस्जिद की बात हो न सिबालो की बात हो,प्रजा बेरोजगार है पहले निबालो की बात हो। मेरी नींद को दिक्कत न भजन से न अजान से,
मेरी नींद को दिक्कत मरते हुए जवान और खुदकुशी करते हुए किसान से है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने भारत का संविधान 2 साल 11 माह 17 दिन में लिख दिया था जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। बाबा साहब के विचारों को हम सब समाजवादी मिलकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अरविंद गुप्ता ने कहा कि लोगों को संविधान का पालन करना चाहिए। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। आज संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है।

महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा जाटव,वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार,जहान सिंह लोधी,रमेश चंद कठेरिया हरिओम दयाल,पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव, बाबू करण सिंह यादव,मसरूर अहमद,सुरेंद्र सिंह यादव मंगल सिंह आदि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। गोष्टी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं
संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी,बेचेलाल यादव,अनुराग बाल्मीकि भूपेंद्र सिंह यादव,अजय यादव,तस्लीम खान, पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप समीर मिर्जा बाबूराम यादव राजीव कुमार प्रजापति सूरज यादव,सुनील यादव नंदकिशोर दुबे रविंद्र यादव मुकेश यादव आकाश यादव सरवर हुसैन,इमरान खान सलमान खान अरशद खान आदि उपस्थित रहे।

अंबेडकर जयंती का आयोजन

नगर के मोहल्ला बीबीगंज स्थित शाक्य सभागार में अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। भगवान बुद्ध व डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक शिव कुमार शाक्य, कवि बेचेलाल शाक्य बेचैन, कवि हरगोविंद शाक्य, श्याम शाक्य देवेंद्र शाक्य डॉ रामकृष्ण राजपूत श्रीमती शकुंतला शार्क आदि ने अंबेडकर के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता राम सिंह कुशवाह एवं संचालन शिव कुमार शाक्य ने किया। गोष्टी में विजय सिंह शाक्य लाला राम शाक्य महेश चंद शाक्य कैलाश चंद शाक्य जंग बहादुर शाक्य बाबू राम शाक्य हरी शंकर शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

बुद्ध विहार में मनाई गई अम्बेडकर जयंती

संकिसा स्थित धम्मा लोको बुद्ध विहार में डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भगवान बुद्ध एवं डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भंते धम्म रक्षित, भंते शील रत्न, भंते महासेन भंते करुणा शील, भंते धम्म मित्रा, उपासक रघुवीर शाक्य, डा देवेश शाक्य सोनू राजपूत फुरकान, सब इंस्पेक्टर नेम सिंह कुशवाहा उपनिरीक्षक विमल आदि लोग मौजूद रहे।

बौद्धों ने याद किया

भारतीय बौद्ध महासभा ने कायमगंज स्थिति आदर्श प्रेस पर अंबेडकर जयंती पर बैठक का आयोजन किया। संकिसा मुक्ति संघर्ष समिति के संयोजक कर्मवीर शाक्य ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर को अब वह लोग भी मानने लगे हैं जो इनके नाम से भी नफरत करते थे ऐसे लोगों से सावधान रहें।
श्री शाक्य ने कहा विधायक सुशील शाक्य ने सही बात कही है तो सामंती लोगों ने उनका बिना वजह विरोध किया।

सेना ने विहार में तमाम दलितों का नरसंहार किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामंतवाद पूजावाद, अंधविश्वास व पाखंड के खिलाफ थे।
वक्ताओं ने डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। बैठक में लडैते लाल उत्तम, देवेन्द्र सिंह गंगवार, राहुल शाक्य एडवोकेट,‌श्रीमती गीता बौद्ध, लालाराम पूर्व प्रधान, संतोष बौद्ध सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।


बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने ग्राम नूरपुर टिमरुआ ऊगरपुर एवं अजमतपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गांव पचपुखरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। संदीप कठेरिया कालीचरन शाक्य बिल्लू वृंदावन बौद्ध डॉ कृष्ण कुमार आदि लोगों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम बौद्ध ने की संचालन कुलदीप सिंह कठेरिया ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सुजीत सागर ने किया।

error: Content is protected !!