फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने बड़ी धूमधाम के साथ नामांकन किया। श्रीमती अग्रवाल ने तीन पर्चे भरे। बसपा प्रत्याशी श्रीमती वत्सला अग्रवाल के साथ मनोज अग्रवाल रहे। समर्थकों ने अग्रवाल दंपति को फूल मालाओं से लाद दिया। आवास से निकलते ही फतेहगढ़ तिराहे तक समर्थकों ने अग्रवाल दंपत्ति का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल रजनीकांत कुशवाहा अनुराग सिंह अन्नू शरद श्रीवास्तव रामरतन गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम आदि दर्जनों समर्थक साथ रहे। विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी गौतम ने बसपा प्रत्याशी का बढपुर नगला दीना में फूल मालाओं से स्वागत किया।
कायमगंज नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सुमन ने निर्दलीय नामांकन किया।
नगर पंचायत शमशाबाद अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती रीता दुबे ने बसपा एवं श्रीमती बिट्टन ने आजाद समाज पार्टी से नामांकन किया। जबकि श्रीमती मुन्नी देवी ने निर्दलीय पर्चा भरा।
नवाबगंज टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन किए गए। जिनमें विपिन कुमार, प्रेम, श्रीदेवी, प्रमोद प्रदीप पुष्पेंद्र कुमार सुधीर कुमार एवं सुनील कुमार शामिल है।
संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए स्नेह लता ओमवती पाल एवं सुनीता लेखा वर्मा ने निर्दलीय नामांकन किया। जबकि रामायन श्री ने बसपा से पर्चा भरा। टाउन एरिया कम्पिल अध्यक्ष पद के लिए राधा कृष्ण शालिनी देवी उदय पाल सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया। मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार यादव ने समाजवादी पार्टी से एवं अर्चना उषा कल्पना यादव व पवन ने निर्दलीय नामांकन किया।
खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश कुमार एवं सोनी ने निर्दलीय नामांकन किया। आज कुल 27 पर्चे भरे गए जबकि सदस्य पद के लिए 74 नामांकन किए गए।
नामांकन पत्रों की बिक्री
कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सुभाष गुप्ता आशीष गुप्ता एवं देवकीनंदन ने पर्चे खरीदे। शमशाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 5 पर्चे खरीदे गए। जिनमें श्रीमती रेनू त्रिपाठी श्रीमती रामा देवी श्रीमती नीलम वर्मा श्रीमती सीता एवं श्रीमती मीना देवी शामिल है। कंपिल टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन नामांकन पत्र खरीदे गए।
जिनमें मुकेश कुमार नवनीत किशोर पांडे सुबोध बृजेश कुमार सौरभ मिश्रा एवं निशांत गुप्ता शामिल है। मोहम्मदाबाद टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन पर्चे खरीदे गए। जिनमें श्याम प्रकाश हरीश कुमार राहुल कुमार रेखा सौरभ कुमार एवं नीलम कुमारी शामिल है। नवाबगंज टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश कुमार एवं अनीता राजेश ने पर्चे खरीदे।
जबकि संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किताब श्री ने नामांकन पत्र खरीदा। खिमसेपुर टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए तान्या राठौर एवं संगीता देवी ने पर्चे खरीदे। आज कुल 36 नामांकन पत्र खरीदे गए।
प्रत्याशियों ने नमाजियों की खातिरदारी की
फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष बसपा प्रत्याशी प्रत्याशी श्रीमती वत्सला अग्रवाल सपा प्रत्याशी श्रीमती एकता चौधरी एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मुमताज बेगम की ओर से नमाजियों की खातिरदारी की गई। सभी प्रत्याशियों की ओर से नई ईदगाह के सामने मैदान में अलग-अलग स्टाल लगाए गए।
स्टालों पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल पूर्व चेयरमैन श्रीमती दमयंती सिंह उनके पुत्र विक्की सिंह, सिक्की सिंह सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं कांग्रेस प्रत्याशी के पति शाकिर अली स्टालों पर मौजूद रहे। नमाज अता करने वालों को ठंडा पानी कोल्ड ड्रिंक एवं सरबत पिलाया गया। इस दौरान नमाजियों से गले मिलकर उनको ईद की शुभकामनाएं दी गई।